WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक दुरुपयोग पर जिलाधिकारी सख्त, एफआईआर के आदेश, रिपोर्ट हरी प्रकाश शर्मा

*घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक दुरुपयोग पर जिलाधिकारी सख्त, एफआईआर के आदेश*

 

*बुजवासी स्वीट्स पर छापेमारी में 7 घरेलू गैस सिलेंडर एवं 2 गैस चूल्हे मिले*

*घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग करने वालों के विरुद्ध होगी कठोर कार्यवाही : जिलाधिकारी अरविन्द सिंह* **

 

एटा, 02 सितम्बर, 2026 (सू.वि.)।

जिलाधिकारी अरविन्द सिंह के निर्देश पर जनपद में घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक दुरुपयोग एवं आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी एटा के निर्देशन में पूर्ति विभाग की टीम द्वारा दिनांक 01 सितम्बर 2026 को शहर एटा स्थित आगरा रोड पर बुजवासी स्वीट्स पर छापेमारी की गई।

छापेमारी के दौरान दुकान के मालिक सत्यवीर पुत्र किशोरी लाल, निवासी सिलामई, जलेसर, एटा की मौजूदगी में दुकान की तलाशी ली गई। मौके से इण्डियन ऑयल के 14.2 किलोग्राम क्षमता वाले कुल 07 घरेलू गैस सिलेंडर बरामद हुए, जिनमें 04 भरे हुए तथा 03 खाली सिलेंडर शामिल हैं। साथ ही 02 गैस चूल्हे, जिनसे घरेलू गैस सिलेंडर जुड़े हुए पाए गए, भी मौके पर मिले।

जांच में घरेलू उपयोग के लिए निर्धारित गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक कार्य में प्रयोग किया जाना पाया गया। बरामद गैस सिलेंडरों एवं गैस चूल्हों को मौके पर ही संबंधित गैस एजेंसी के प्रतिनिधि की सुपुर्दगी में सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए तथा संबंधित व्यक्ति को गैस सिलेंडरों एवं चूल्हों को सुरक्षित रखने और सक्षम न्यायालय/अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी अरविन्द सिंह ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए संबंधित के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 की धारा 3/7 तथा पेट्रोलियम गैस (प्रदाय एवं वितरण विनियमन) आदेश, 2000 के प्रावधानों के उल्लंघन के दृष्टिगत प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज कराने के आदेश दिए हैं।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्यवाही निरन्तर की जा रही है। उन्होंने पूर्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद में घरेलू गैस के व्यावसायिक दुरुपयोग की शिकायतों पर तत्काल जांच एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, जिससे घरेलू उपभोक्ताओं को निर्बाध एवं निर्धारित दर पर गैस की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके।जिला सूचना कार्यालय एटा 👆

Leave a Comment