WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

ओडीओपी प्रशिक्षण एवं टूलकिट वितरण योजना के आवेदकों का चयन एवं साक्षात्कार 03 सितम्बर को, रिपोर्ट रमा मिश्रा

*ओडीओपी प्रशिक्षण एवं टूलकिट वितरण योजना के आवेदकों का चयन एवं साक्षात्कार 03 सितम्बर को*

Oplus_131072

 

*एटा, 02 सितम्बर 2026 (सू0वि0)।* उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, एटा अर्चना कुमारी ने बताया कि जनपद एटा के ऐसे समस्त आवेदक, जिन्होंने ओडीओपी प्रशिक्षण एवं टूलकिट वितरण योजना (वर्ष 2026-27) के अंतर्गत विभागीय पोर्टल पर “घूंघरू घंटी व अन्य पीतल उत्पाद” ट्रेड में ऑनलाइन आवेदन किया है, उनके चयन हेतु चयन समिति की बैठक एवं साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि चयन समिति की बैठक एवं साक्षात्कार दिनांक 03 सितम्बर 2026 को प्रातः 10:30 बजे से कार्यालय जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, एटा में आयोजित किया जाएगा।

उपायुक्त उद्योग ने सभी ऑनलाइन आवेदकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर अपने मूल आवश्यक दस्तावेजों, जैसे ऑनलाइन आवेदन पत्र की प्रति, पहचान पत्र, आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र आदि के साथ चयन समिति के समक्ष उपस्थित होना सुनिश्चित करें।

उन्होंने स्पष्ट किया कि योजना में चयन की प्रक्रिया निर्धारित नियमों एवं पात्रता के आधार पर चयन समिति द्वारा की जाएगी।

Leave a Comment