*एफ०एल०एन० प्रशिक्षण में नवीनतम भाषा एवं गणित पर रहा फोकस*
पटियाली। उत्तर प्रदेश के समस्त जनपदों में फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमरेशन शिक्षक प्रशिक्षण वर्तमान में गतिमान है उसी क्रम में खंड शिक्षा अधिकारी राजकुमार सिंह के निर्देशन में जनपद के पटियाली ब्लॉक संसाधन केंद्र पर भी यह प्रशिक्षण चल रहा है जिसमें शिक्षकों के उत्साहवर्धन के साथ-साथ कौशल सिखाए जा रहे हैं शिक्षक जिससे आने वाली चुनौतियां का निस्तारण कर सकें नई शिक्षा नीति के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए इस प्रशिक्षण में की रिसोर्स पर्सन सत्येंद्र सिंह एवं अरविंद कुमार द्वारा बेहतर प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिसमें सहयोगी के रूप में टेक्नीशियन सूर्यकांत एवं शाहजेव अख्तर द्वारा भी पैनी नजर रखी जा रही है। इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण में यशवीर सिंह,रतन प्रकाश उदयवीर सिंह,कौशलेंद्र सिंह, वीरपाल सिंह सहित सैकड़ो शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।













