Search
Close this search box.

सिंदरी रोड़बाध दूबे अखाड़ा में धूमधाम से मनाई गई कृष्ण जन्माष्टमी।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

NEWS BMF के लिए झारखंड धनबाद से कैमरा मैन राज कुमार शर्मा के साथ ब्यूरो चीफ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

सिंदर, धनबाद – सिंदरी दुबे अखाड़ा में अखिल भारतीय ब्राह्मण विकास परिषद सिंदरी और झरिया के अध्यक्ष वेद प्रकाश ओझा के नेतृत्व में जन्माष्टमी का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर भगवान कृष्ण की मूर्ति की स्थापना की गई और उत्सव की शुरुआत सुंदर कांड पाठ के साथ दामोदर नाथ दुबे और उनके सहयोगियों ने की।

उत्सव की शुरुआत से पहले वेद प्रकाश ओझा ने सभी उपस्थित लोगों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इसके बाद पूजा का आयोजन किया गया और भक्तों ने एकत्रित होकर पूजा अर्चना की। पूजा के बाद भव्य कीर्तन का आयोजन हुआ, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया।

वेद प्रकाश ओझा ने इस अवसर पर बताया कि कृष्ण जन्माष्टमी हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण त्योहार है, जिसे कृष्णाष्टमी, गोकुलाष्टमी या श्रीजयंती भी कहते हैं। इस दिन भगवान विष्णु के आठवें अवतार, भगवान कृष्ण का जन्म हुआ था। इस पर्व को विशेष रूप से मथुरा, वृंदावन और द्वारका में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है, जहाँ भगवान कृष्ण का जन्म हुआ था और उन्होंने अपनी युवावस्था बिताई थी।

इस अवसर पर महेंद्र पांडे, शैलेन्द्र द्विवेदी, आदित्य दुबे, दामोदर नाथ दुबे, हरिश्चंद्र दुबे, कमलेश दुबे, मिथलेश दुबे, पवन ओझा, विदेशी सिंह, रासबिहारी सिंह, दिलीप मिश्रा, नंदा दुबे, श्रीराम दुबे, धर्मदेव दुबे, मुकेश दुबे, अभिषेक तिवारी, डी चौबे, राधाकृष्णन दुबे, अरुण कुमार, सुनील सिंह, उमेश ठाकुर, अरविंद पाठक और राकेश तिवारी जैसे कई गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

उत्सव के समापन पर सभी ने भगवान कृष्ण के आशीर्वाद की कामना की और मिलकर जन्माष्टमी की खुशियाँ मनाईं।

Leave a Comment

और पढ़ें