एटा बिग ब्रेकिंग
जलेसर थाने से महज 3 KM दूर दिनदहाड़े जुआ! फिर भी थाना प्रभारी को भनक तक नहीं?
जलेसर थाना क्षेत्र में खुलेआम जुए का कथित खेल—सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस की निगरानी व्यवस्था पर बड़ा सवाल!
थाने से महज 3 किलोमीटर दूर गांव समसपुर में दिनदहाड़े जुआ चलता रहा, लोग बेखौफ होकर जुआ खेलते रहे और इसका वीडियो भी बनकर सोशल मीडिया तक पहुंच गया।
सवाल सीधा है—जब कैमरा वहां पहुंच गया तो थाना पुलिस क्यों नहीं पहुंची?
क्या थाना प्रभारी की निगरानी व्यवस्था इतनी कमजोर है कि थाने के आसपास ही दिनदहाड़े जुआ चलता रहे और थाना पुलिस को भनक तक न लगे?
पुलिस की सक्रियता पर सवाल इसलिए भी गंभीर हैं कि कथित जुए का वीडियो सामने आने के बाद अब कार्रवाई का इंतजार है।
थाना प्रभारी की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल—आखिर अपराध रोकने की जिम्मेदारी किसकी?
हालांकि BMF न्यूज़ इंडिया वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
अब देखना होगा—वायरल वीडियो पर पुलिस सिर्फ जांच की बात करेगी या कथित जुए के अड्डे तक पहुंचकर कार्रवाई भी करेगी?













