Search
Close this search box.

आगरा के शूज फैक्ट्री कर्मचारियों को अग्नि शमन सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए अग्नि शमन सुरक्षा सम्वन्धी जानकारी दी गई।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आगरा,शिवदयाल शर्मा रिटायर्ड C F O ने डावर फुट वियर इन्डस्ट्रीज आगरा दिल्ली रोड सिकन्दरा थाना सिकन्दरा जनपद आगरा के शूज फैक्ट्री कर्मचारियों को अग्नि शमन सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए अग्नि शमन सुरक्षा सम्वन्धी जानकारी दी गई।

रिपोर्ट :- निशा कांत शर्मा

तथा उपस्थित शूज कर्मचारियों को आग की परिभाषा, आवश्यकता,प्रकार व बुझाने के सिद्धांत की जानकारी दी गई। तथा फैक्ट्री भवन मे आग लगने के मुख्य कारणों व बुझाने के भी सुझाव दिए गए। तथा घटित घटना होने पर कार्य कर रहे व्यक्तितयों को सुरक्षित वाहर निकलने के भी सुझाव दिए गए। तथा फैक्ट्री भवन मे लगे फायर सिस्टम सहित उपलब्ध अग्नि शामक यन्त्रों को चलाने की व बुझाते समय सावधानी वरतने की भी जानकारी दी गई।

तथा L P G गैस सिलेंडर पर खाना व चाय वनाते समय आग लगने पर आग बुझाने की व बुझाते समय सावधानी वरतने के भी सुझाव दिए गए। तथा साथ ही साथ रिटायर्ड C F O ने शूज फैक्ट्री कर्मचारियों को फायर स्टेशन सहित आपातकालीन टेलीफोन नम्वरों की भी जानकारी दी गई। मौके पर उपस्थित एच आर श्री राजीव मिश्रा, रितेश वर्मा,फारिक जैकी,बिशाल सागर, गोपाल सिंह, रमेश यादव, रवि तिवारी,विन्दादीन इत्यादि अन्य उपस्थित कर्मचारियों ने इस कार्य की काफी प्रशंसा एवं सराहना की।
डावर फुट वियर इण्डस्ट्रीज आगरा दिल्ली रोड सिकन्दरा थाना सिकन्दरा जनपद आगरा के शूज फैक्ट्री कर्मचारियों को अग्नि शमन सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए रिटायर्ड C F O शिवदयाल शर्मा जनपद आगरा।

Leave a Comment

और पढ़ें