WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

बे मौसम बरसात एवं ओलावृष्टि से पीड़ित किसानों ने प्रदर्शन कर मुआवजा की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा, रिपोर्ट निशा कांत शर्मा

बे मौसम बरसात एवं ओलावृष्टि से पीड़ित किसानों ने प्रदर्शन कर मुआवजा की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा

एटा आज दिनांक 10.04.2026 को अखिल भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले एटा कचहरी स्थित धरना स्थल पर किसान मजदूर नौजवानों ने बैठक कर शासन प्रशासन को अवगत कराया कि बे मौसम बारिश एवं ओलावृष्टि से किसान पूर्ण रूपेड बर्बाद हो गया है इसलिए आज के प्रदर्शन के माध्यम से मुख्यमंत्री से मांग की है कि अतिशीघ्र प्रत्येक किसान के खेत को नुकसान की इकाई मानते हुए धरातल पर सर्वे कराकर शत प्रतिशत पीड़ित किसानों को तत्काल मुआवजा दिलाया जाए उक्त प्रदर्शन के अंत में मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी एटा के माध्यम से भिजवाया है।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से :- राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी, राष्ट्रीय महासचिव तेज सिंह वर्मा, प्रदेश महासचिव रघुवीर सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री प्रदीप अहीर, प्रदेश सचिव बबलू नागर, मंडल प्रभारी जदुवीर सिंह, रवि चौधरी, प्रेम सिंह नेताजी, रामवीर सिंह, कमलेश सिंह, मनोज कुमार, भगवान सिंह वर्मा, मैनेजर सिंह सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment