हत्या के आरोपी की आलाकत्ल बरामदगी के दौरान पुलिस से मुठभेड़, आरोपी और सिपाही घायल  , रिपोर्ट राहुल गुप्ता

हत्या के आरोपी की आलाकत्ल बरामदगी के दौरान पुलिस से मुठभेड़, आरोपी और सिपाही घायल

 

शाहजहाँपुर

 

कांट थाना क्षेत्र में धारदार हथियार से युवक की हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी की आलाकत्ल बरामदगी के दौरान शुक्रवार देर रात पुलिस से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में आरोपी और एक पुलिसकर्मी घायल हो गए।

 

पुलिस के अनुसार 31.07.2026 को वादी चन्द्रपाल निवासी प्रहलादपुर कमलनैनपुर ने तहरीर दी थी कि उनके पुत्र गौतम पर समीर पुत्र लियाकत अली निवासी गढ़ी पूर्वी कस्बा कांट व 3 अन्य साथियों ने मिलकर जानलेवा हमला किया था। उपचार के दौरान गौतम की मौत हो गई। इस संबंध में थाना कांट पर _मु0अ0सं0 367/2026 धारा 103(1)/3(5) BNS_ पंजीकृत कर आरोपी समीर को गिरफ्तार किया गया था।

 

01.08.2026 की रात पुलिस टीम आरोपी समीर को लेकर ग्राम दिलावरपुर के जंगल में घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद करने गई थी। आरोप है कि चाकू उठाते समय आरोपी ने पुलिस टीम पर हमला कर भागने का प्रयास किया। इस दौरान एक सिपाही के बाएं हाथ में चोट आई। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई फायरिंग में आरोपी समीर के दाहिने पैर में गोली लगी।

 

घायल सिपाही और आरोपी समीर को प्राथमिक उपचार के लिए CHC कांट ले जाया गया, जहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। दोनों का उपचार चल रहा है।

 

पुलिस ने बताया कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है और फरार अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Leave a Comment