मान मिला सम्मान मिला, कर गुजरने का अरमान मिला, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*मान मिला सम्मान मिला, कर गुजरने का अरमान मिला*

 

आगरा। सेन्ट एंड्रूज प्रीमियर स्कूल, के सभागार में विद्यालय के नवीन छात्र संसद का गठन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बी.जे.पी. की प्रदेश महिला महामंत्री अर्चना शर्मा, संजय शर्मा, विद्यालय के सी.एम.डी. डॉ. गिरधर शर्मा, एम.डी. शिवांजल शर्मा, प्राचार्या गुंजन पुंडीर, उप-प्राचार्या सुरीति माथुर , संयोजिका अमृत गिल व अधीक्षक मनोज शर्मा द्वारा दीप प्रज्जवलन व माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। सभी अतिथियों का स्वागत बैज लगाकर, स्मृति चिह्न,तथा पौधे भेंट कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सी.एम.डी. डॉ. गिरधर शर्मा द्वारा अतिथियों एवं अभिभावकों का शाब्दिक स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की प्रदेश सह संयोजिका अर्चना शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जो ऊर्जा, आत्मविश्वास और ओजस्व मैं देख रही हूँ वह बहुत सुखद एवं भाव विभोर करने बाला है। हम कह सकते हैं कि हमारे देश का भविष्य इन युवाओं के नेतृत्व में निश्चित ही सुदृढ़ एवं सुरक्षित दिशा में अग्रसर है। उन्होंने विधार्थियों के उत्कृष्ट कार्यक्रमों एवं अनुशासित वातावरण की सराहना करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित कीं। सांस्कृतिक व प्रेरणादायक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया एवं उपस्थित जान समूह से भरपूर तालियां बटोरीं । मुख्य अतिथि ने नवनिर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों को बैज एवं ध्वज प्रदान किए। एम.डी.शिवांजल शर्मा ने सभी निर्वाचित सदस्यों को नई जिम्मेदारियों के सफल निर्वहन हेतु शुभकामनाएँ दीं। विद्यालय की प्राचार्या गुंजन पुंडीर द्वारा बच्चों को संबोधित कर कहा कि “जीवन में सम्मान माँग कर या पद पाने से नहीं मिलता, अपितु इसे अपने चरित्र, निष्ठा और श्रेष्ठ कर्मों से कमाना पड़ता है।” विद्यालय के छात्र संसद में हैड बॉय अंश खंडेलवाल, हैड गर्ल राशि सिंह , स्पोर्ट्स कैप्टन वरिष्ठ सोनी , वाइस कैप्टन अभिनव सिंह, आजाद हाउस कैप्टन वैष्णवी ,वाइस कैप्टन अविका सक्सेना ,रानी लक्ष्मी बाई हाउस कैप्टन वृषांक जैन , वाइस कैप्टन तन्वी अग्रवाल, शिवाजी हाउस कैप्टन युवराज सिंह, वाइस कैप्टन डिंपल राठौर ,बोस हाउस कैप्टन तरुबा, वाइस कैप्टन कामिनी कुशवाह, ऐजेंट ऑफ चेंज अयान और डिसिप्लिन इंचार्ज आद्रिका सहित अन्य पदाधिकारियों ने पद एवं निष्ठा की शपथ ग्रहण की।

मंच का मनोहारी संचालन विद्यालय के शिक्षिका बरखा के नेतृत्व में विधार्थी अरनव , शांभवी, मिष्टी और तन्वी के द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण नेहा ,अर्चना ,वसुंधरा, आरिफ ,मनीषा,आत्रा ,राधा ,कन्हैया ,अमनदीप ,विपुल ,अंकित ,आवेश,अमरदीप, अश्विनी, निशा, निकिता आदि का उल्लेखनीय योगदान रहा। उप-प्राचार्या सुरीति माथुर ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया तथा राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

धन्यवाद।

Leave a Comment