विद्युत उपकेंद्र पर फिर भड़का किसानों का गुस्सा, 5 एमवीए ट्रांसफॉर्मर न लगने पर दोबारा धरना

पप्पू सिंह की खास रिपोर्ट।

 

*लिखित आश्वासन भी निकला खोखला! टिकुनिया विद्युत उपकेंद्र पर फिर भड़का किसानों का गुस्सा, 5 एमवीए ट्रांसफॉर्मर न लगने पर दोबारा धरना*

 

 

 

 

टिकुनिया विद्युत उपकेंद्र पर बुधवार को क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों ने एक बार फिर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि बिजली संकट से राहत दिलाने के लिए पहले भी धरना दिया गया था, जिसके बाद विद्युत विभाग के अधिकारियों ने लिखित आश्वासन दिया था कि 15 जुलाई तक 5 एमवीए क्षमता का ट्रांसफॉर्मर स्थापित कर दिया जाएगा।

लेकिन 29 जुलाई तक भी ट्रांसफॉर्मर नहीं लगाया गया। विभाग द्वारा दिए गए लिखित आश्वासन के बावजूद काम पूरा न होने से किसानों और आम जनता में भारी नाराजगी है।

धरने में शामिल लोगों ने कहा कि लगातार कम क्षमता के ट्रांसफॉर्मर और बिजली की समस्या के कारण किसानों की सिंचाई तथा आम उपभोक्ताओं की दैनिक दिनचर्या प्रभावित हो रही है। उनका आरोप है कि विभाग बार-बार केवल आश्वासन दे रहा है, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही।

प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि तत्काल 5 एमवीए का ट्रांसफॉर्मर स्थापित किया जाए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी विद्युत विभाग और प्रशासन की होगी।

Leave a Comment