वाराणसी ब्यूरो हेड सुरेश कुमार राजभर की ग्राउंड रिपोर्टिंग।
_वाराणसी: पिंडरा के सुरही गांव में लाखों का सामुदायिक शौचालय महीनों से बंद, ग्रामीण परेशान_
वाराणसी पिंडरा ब्लॉक की सुरही ग्राम पंचायत में स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनवाया गया सामुदायिक शौचालय निर्माण के बाद से ही बंद पड़ा है। लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद शौचालय में ताला लटका हुआ है, जिससे ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
BMF NEWS NETWORK की टीम जब सुरही गांव पहुंची तो ग्रामीणों ने बताया कि शौचालय बनने के बाद आज तक इसे एक बार भी नहीं खोला गया। शौचालय की चाबी किसके पास है, इसकी जानकारी न तो ग्राम प्रधान को है और न ही पंचायत सचिव को।
शौचालय बंद होने से सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं, छात्राओं और बुजुर्गों को हो रही है। मजबूरी में ग्रामीणों को खुले में शौच के लिए जाना पड़ रहा है। गांव के लोगों का कहना है कि इस संबंध में कई बार ब्लॉक और जिला प्रशासन से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
वरिष्ठ पत्रकार सुरेश राजभर ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से बातचीत की और स्थिति का जायजा लिया। ग्रामीणों ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराकर शौचालय को तत्काल शुरू कराया जाए ताकि उन्हें मूलभूत सुविधा मिल सके।
फिलहाल जिला प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
आगे हम और दिखाएंगे भ्रष्टाचार से जुड़े हुए मुद्दे को बने रहिए हमारे न्यूज़ चैनल के साथ।









