उत्तर प्रदेश पुलिस खेलों में राजकुमार सिंह का ऐतिहासिक जलवा: 17 पदक जीतकर रचा स्वर्णिम कीर्तिमान, रिपोर्ट अनिल सोलंकी

*उत्तर प्रदेश पुलिस खेलों में राजकुमार सिंह का ऐतिहासिक जलवा: 17 पदक जीतकर रचा स्वर्णिम कीर्तिमान*

 

*_पूर्व एटा अपर पुलिस अधीक्षक ने बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस चैंपियनशिप में जीते 9 स्वर्ण, 4 रजत और 4 कांस्य पदक, डीजी ट्रेनिंग राजीव सभरवाल ने किया सम्मानित।_*

 

*तुर्रम सिंह राजपूत✍️*

 

 

लखनऊ/मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश पुलिस की खेल प्रतिभाओं में एक बार फिर पूर्व एटा अपर पुलिस अधीक्षक *राजकुमार सिंह* ने अपनी असाधारण खेल क्षमता का परिचय देते हुए नया इतिहास रच दिया। मुरादाबाद में *23 जुलाई से 26 जुलाई 2026* तक आयोजित *उत्तर प्रदेश पुलिस बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस चैंपियनशिप-2026* में उन्होंने सभी प्रतियोगी वर्गों में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल *17 पदक* अपने नाम किए।

राजकुमार सिंह ने प्रतियोगिता के विभिन्न मुकाबलों में *9 स्वर्ण, 4 रजत एवं 4 कांस्य पदक* जीतकर उत्तर प्रदेश पुलिस खेल इतिहास में एक नई उपलब्धि दर्ज की। किसी एक प्रतियोगिता में एक साथ *17 पदक* जीतना उनकी अब तक की सबसे बड़ी और ऐतिहासिक उपलब्धि मानी जा रही है।

इस शानदार प्रदर्शन पर *पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण), उत्तर प्रदेश श्री राजीव सभरवाल* ने स्वयं राजकुमार सिंह को पदक पहनाकर सम्मानित किया तथा उनके उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन और समर्पण की सराहना की। समारोह के दौरान उपस्थित अधिकारियों और खिलाड़ियों ने भी उनकी इस अभूतपूर्व सफलता पर जोरदार तालियों के साथ बधाई दी।

गौरतलब है कि *राजकुमार सिंह* पूर्व में *जनपद एटा में अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी)* के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वर्तमान में उनका स्थानांतरण *पुलिस मुख्यालय, लखनऊ* में हो चुका है। एटा में कार्यकाल के दौरान भी वे अपनी कार्यकुशलता, सरल व्यवहार और खेलों के प्रति समर्पण के लिए विशेष रूप से जाने जाते रहे हैं।

राजकुमार सिंह की यह ऐतिहासिक उपलब्धि न केवल उत्तर प्रदेश पुलिस के लिए गर्व का विषय है, बल्कि युवा पुलिसकर्मियों और खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बन गई है। उनकी इस सफलता ने यह साबित कर दिया है कि कर्तव्य के साथ-साथ खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राष्ट्रीय और संस्थागत स्तर पर नई मिसाल कायम की जा सकती है।

@⁨all⁩

Leave a Comment