WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

मंडलायुक्त की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग , रिपोर्ट राम असरे

मंडलायुक्त की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री डैशबोर्ड के अंतर्गत संचालित सीएमआईएस पोर्टल पर निर्माण कार्यों की प्रगति, जनपदवार रैंकिंग एवं लंबित परियोजनाओं की समीक्षा की गई।

 

प्रयागराज। एक करोड़ रुपये से अधिक लागत की परियोजनाओं, पूर्वांचल विकास निधि तथा सांसद एवं विधायक निधि से संचालित कार्यों की प्रगति, भुगतान एवं गुणवत्ता की समीक्षा करते हुए लंबित कार्यों के शीघ्र निस्तारण तथा समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

मंडलायुक्त श्रीमती सौम्या अग्रवाल की अध्यक्षता में गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री डैशबोर्ड के अंतर्गत संचालित सीएमआईएस पोर्टल पर दर्ज निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में प्रयागराज मंडल के चारों जनपदों में संचालित विकास परियोजनाओं की प्रगति, जनपदवार रैंकिंग, गुणवत्ता तथा समयबद्ध पूर्णता की विस्तृत समीक्षा की गई।

समीक्षा के दौरान अवगत कराया गया कि सीएमआईएस पोर्टल पर निर्माण कार्यों की रैंकिंग में प्रयागराज जनपद ‘बी’ श्रेणी, कौशाम्बी ‘ए’ श्रेणी तथा फतेहपुर एवं प्रतापगढ़ ‘सी’ श्रेणी में हैं। इस पर मंडलायुक्त ने अपेक्षाकृत कम प्रगति वाले जनपदों के अधिकारियों को कार्यों में अपेक्षित तेजी लाते हुए निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में यह भी अवगत कराया गया कि मंडल में वर्तमान में सीएमआईएस पोर्टल पर कुल 4007 निर्माण परियोजनाएं संचालित हैं, जिनमें से 1565 परियोजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं। इस पर मंडलायुक्त ने सभी कार्यदायी संस्थाओं को शेष परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

समीक्षा के दौरान यूपीसीडको द्वारा कराए जा रहे कार्यों की प्रगति अपेक्षाकृत धीमी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई करते हुए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। साथ ही यह अवगत कराए जाने पर कि कौशाम्बी जनपद का एक पूर्ण कार्य सीएमआईएस पोर्टल पर अद्यतन नहीं हुआ है, मंडलायुक्त ने मुख्य विकास अधिकारी, कौशाम्बी को इसकी समीक्षा कर सभी पूर्ण कार्यों को शीघ्र पोर्टल पर अद्यतन कराने के निर्देश दिए।

एक करोड़ रुपये से अधिक लागत की परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान कार्यदायी संस्थाओं द्वारा भुगतान की प्रक्रिया अपेक्षित गति से संचालित न पाए जाने पर मंडलायुक्त ने असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने निर्देश दिए कि लक्ष्य के अनुरूप सभी लंबित भुगतान समयबद्ध रूप से सुनिश्चित किए जाएं, जिससे परियोजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।

बैठक में पूर्वांचल विकास निधि के अंतर्गत जिलांश एवं राज्यांश से संचालित सभी अपूर्ण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही सांसद एवं विधायक निधि से स्वीकृत लंबित कार्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण कराने तथा जनप्रतिनिधियों से प्राप्त सभी नवीन प्रस्तावों का शीघ्र अनुमोदन सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए। मंडलायुक्त ने सभी मुख्य विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि आगामी माह तक पूर्ण किए जाने वाले कार्यों की कार्ययोजना तैयार कर निर्धारित समयावधि में उप निदेशक (सांख्यिकी) को उपलब्ध कराएं, ताकि उनकी नियमित समीक्षा की जा सके।

बैठक में मंडलीय टास्क फोर्स की कार्यप्रणाली की भी समीक्षा की गई। मंडलायुक्त ने निर्देश दिए कि गुणवत्ता परीक्षण हेतु नामित वरिष्ठ अधिकारी स्थलीय निरीक्षण के दौरान प्रत्येक परियोजना का तकनीकी एवं प्रशासनिक दृष्टि से परीक्षण करना अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करें तथा कार्यों की गुणवत्ता, मानकों के अनुपालन एवं प्रगति का समग्र मूल्यांकन करते हुए तथ्यपरक आख्या प्रस्तुत करें।

राम आसरे

Leave a Comment