Search
Close this search box.

मैलानी बहराइच रेल प्रखंड के अमान परिवर्तन पर गर्जे व्यापार मंडल पदाधिकारी,,,,

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट: दिलीप सिंह राणा (संपादक)

  • एक लाख पोस्टकार्ड के माध्यम से सरकार की संवेदना जगाएंगे व्यापारी
  • व्यापार मंडल की तरफ से निःशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे पोस्टकार्ड।।

पलिया कला खीरी। मैलानी बहराइच रेल प्रखंड के अमान परिवर्तन के बहु प्रतीक्षित मुद्दे पर नगर व्यापार मंडल पलिया (कन्छल गुट) के नगर अध्यक्ष गौरव गुप्ता के नेतृत्व में व्यापार मंडल पदाधिकारी ने बैठक करते हुए उक्त रेल प्रखंड को बड़ी लाइन में परिवर्तन करने की रणनीति पर विचार विमर्श करते हुए कार्य योजना तैयार की गई सर्वसम्मति से बनाई गई रणनीति के तहत केंद्र सरकार व रेल मंत्रालय का ध्यान आकर्षिठ करने के लिए व्यापारियों द्वारा 100000 पोस्टकार्ड भेजने की सहमति बनी बैठक में निर्णय लिया गया की प्रथम चरण में व्यापार मंडल सदस्यों एवं स्थानीय नागरिकों की ओर से 2000 पोस्टकार्ड प्रधानमंत्री व रेल मंत्रालय को भेजते हुए तत्काल समाधान की मांग की जाएगी सरकार की सोई संवेदना को जागने के लिए निशुल्क पोस्टकार्ड व्यापार मंडल द्वारा उपलब्ध कराए जाएंगे। सरकार की उदासीनता की स्थिति में व्यापार मंडल द्वारा वृहद आंदोलन छेड़े जाने की भी रणनीति पर मंथन किया गया नगर व्यापार मंडल गौरव गुप्ता ने सरकारी तंत्र की स्थिलता वह वन विभाग की आरंगेबाजी पर आक्रोशित स्वर में कहा की तराई मध्यांचल पश्चिमी एवं पूर्वोत्तर को जोड़ने वाले मैलानी बहराइच रेल प्रखंड का आसन परिवर्तन नहीं हो अपने से क्षेत्रीय लोगों में काफी नाराजगी है।
जिले के लोगों का कहना है कि जिस तरह उत्तराखंड में जंगल है और वहां पर वन्य जीवों पर सुरक्षा के लिए हरिद्वार ऋषिकेश और देहरादून में अंडरपास बनाया गया है इस तरह यहां भी वन क्षेत्र में अंदर पास चैन लिंक या तार फैन्स कराया जाए ताकि आसपास के दर्जनों जिलों में नागरिकों को बड़ी लाइन रेल यात्रा की सुविधा उपलब्ध हो सके।
जंगल विभाग के सौतेले व्यवहार पर हैरानी व्यक्त करते हुए महामंत्री राजीव शुक्ला ने कहा कि हम जंगल की सुरक्षा के साथ रेल लाइन भी चाहते हैं ऐसे में सभी की मांग पर प्रधानमंत्री, रेल मंत्री और वन मंत्री को संयुक्त रूप से ध्यान देने की जरूरत है क्योंकि बहराइच मैलानी रेल प्रखंड के माध्यम से पूरब से लेकर पश्चिम तक जिले के लोग आसानी से जुड़ सकते हैं इसका लाभ यात्रियों को तो होगी ही तराई में व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा उल्लेखनीय है कि मैलानी से बहराइच रेल प्रखंड को ब्रांड गेज में परिवर्तन करने के लिए रेल मंत्रालय में 12 मैलानी रेल प्रखंड को ब्रांड गेज में परिवर्तन करने हेतु वित्तीय वर्ष 2016-17 में 1926 करोड रुपए बजट आवंटन किया था लेकिन कोर्ट में वन विभाग से चल रहे विवाद के चलते यह रुपया वापस मंत्रालय के खाते में भेजना पड़ा और ऐसे में मुक्त रेल प्रखंड का अमान परिवर्तन नहीं हो सपने से लाखों यात्रियों में वन विभाग की कार्यशैली से रोज व्याप्त हो गया था
*बैठक के दौरान व्यापार मंडल के पदाधिकारी रहे मौजूद*
व्यापार मंडल अध्यक्ष गौरव गुप्ता, महामंत्री राजीव शुक्ला, कोषाध्यक्ष श्याम आनंद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष केडी सिंगल, फिरोज खान, रमेश बाजपेई, आरपी पांडे, जसवीर सिंह फ्लोरा, उपाध्यक्ष एजाज अहमद, हरविंदर सिंह सोडी, धीरेंद्र शुक्ला(मंत्री) संजय गुप्ता, रघुनाथ राठौर, मनोज गुप्ता, मोइन अहमद, युवा व्यापार मंडल से गौरव अग्रवाल (अध्यक्ष) आदित्य मौर्य (महामंत्री) मनीष राठौर (कोषाध्यक्ष) अमरजीत मौर्य आदि लोग मौजूद रहे

Leave a Comment

और पढ़ें