WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

आकाशीय बिजली गिरने से गर्भवती भैंस की मौत, किसान ने पुलिस से लगाई पोस्टमार्टम की गुहार, रिपोर्ट राकेश गौतम

कासगंज: आकाशीय बिजली गिरने से गर्भवती भैंस की मौत, किसान ने पुलिस से लगाई पोस्टमार्टम की गुहार

 

कासगंज जनपद के थाना ढोलना क्षेत्र के ग्राम सेवर में रविवार को तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक गर्भवती भैंस की मौत हो गई। पीड़ित किसान तिलक सिंह पुत्र खचेर सिंह ने थाना ढोलना पहुंचकर घटना की लिखित सूचना दी।

 

तहरीर के अनुसार, 20 जुलाई 2026 को सुबह लगभग 11 बजे तेज बारिश के बीच उनके घेर में बंधी भैंस पर अचानक आकाशीय बिजली गिर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। किसान ने बताया कि भैंस लगभग एक माह बाद बियाने वाली थी, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

 

पुलिस ने किसान की तहरीर के आधार पर सूचना फौती दर्ज कर ली है। मामले में आवश्यक कार्रवाई करते हुए पशु चिकित्सक को पोस्टमार्टम एवं रिपोर्ट तैयार करने के लिए सूचना भेजी गई है। प्रशासन द्वारा प्राकृतिक आपदा के तहत नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

Leave a Comment