रिपोर्ट: निशा कांत शर्मा
शासन के निर्देश के क्रम में आज 21 जून को दशम् अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद भर में हुआ कार्यक्रमों का आयोजन
मुख्य अतिथि मा0 मंत्री बेसिक शिक्षा उ०प्र० संदीप सिंह, नोडल अधिकारी मण्डलायुक्त श्रीमती चैत्रा वी., जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह द्वारा मा० सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
दशम् अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जीटी रोड स्टेडियम प्रांगण में मा मंत्री बेसिक शिक्षा उ०प्र० सरकार श्री संदीप सिंह, मा० विधायक मारहरा वीरेन्द्र सिंह लोधी, मा० एमएलसी आशीष यादव, मा० जिलाध्यक्ष संदीप जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी मा० आयुक्त महोदया श्रीमती चैत्रा वी., जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह, सीडीओ डा० एके बाजपेयी, एडीएम प्रशासन सत्य प्रकाश सहित अन्य समस्त अधिकारीगण, कर्मचारीगण, छात्र-छात्राओं तथा जन सामान्य ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया।