WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

भारतीय मीडिया फाउंडेशन (नेशनल): 23 अगस्त की महारैली को लेकर उत्तराखंड कोर कमेटी ने कसी कमर, तैयारियों को अंतिम रूप देने का आह्वानBMF News

*भारतीय मीडिया फाउंडेशन (नेशनल): 23 अगस्त की महारैली को लेकर उत्तराखंड कोर कमेटी ने कसी कमर, तैयारियों को अंतिम रूप देने का आह्वान!*

उत्तराखंड।
भारतीय मीडिया फाउंडेशन (नेशनल) द्वारा आगामी 23 अगस्त को लखनऊ में आयोजित होने वाली मीडिया अधिकार महारैली को लेकर संगठन के भीतर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इस अहम आयोजन को लेकर ‘उत्तराखंड कोर कमेटी’ ने तन, मन और धन से पूरी तरह तैयार होने का शंखनाद कर दिया है। मीडिया अधिकार महारैली के मुख्य संयोजक और संस्थापक सदस्य एवं केंद्रीय सलाहकार परिषद के केंद्रीय श्री कृष्ण माधव मिश्रा ने सभी सदस्यों और पदाधिकारियों से तैयारियों को युद्ध स्तर पर गति प्रदान करने की अपील की है।
योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने का समय:
कार्यक्रम के मुख्य संयोजक श्री कृष्ण माधव मिश्रा ने संगठन के सभी साथियों से निवेदन किया है कि 23 अगस्त की महारैली को सफल बनाने के लिए आवश्यक रणनीतियों को तुरंत धरातल पर उतारा जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब तैयारियों के लिए अधिक समय नहीं बचा है, महारैली में मात्र एक माह का समय शेष है। पिछले दो महीनों से ग्रुप के माध्यम से इस महा-आयोजन पर निरंतर चर्चाएं चल रही हैं। यद्यपि कई साथियों ने संगठन के प्रति अपना सहयोग सुनिश्चित किया है, लेकिन अभी भी कुछ सदस्यों का स्पष्ट मत और पूर्ण सहयोग आना बाकी है।
विचार प्रस्तुत करने के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम
संगठन की ओर से यह तय किया गया है कि आगामी दो दिनों के भीतर सभी सदस्यों से उनके अंतिम विचार और मत प्राप्त कर लिए जाएं। दो दिन पश्चात, प्राप्त सुझावों के आधार पर महारैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्ययोजना को अंतिम रूप देकर उसे तेजी से लागू किया जाएगा। श्री मिश्रा ने अब तक सहयोग करने वाले सभी साथियों का दिल की गहराइयों से अभिनंदन किया है और शेष साथियों से आशा व्यक्त की है कि वे भी आगामी दो दिनों में अपने विचार अवश्य प्रकट करेंगे।
संगठन की दिशा और दशा तय करेगी यह महारैली
भारतीय मीडिया फाउंडेशन के लिए यह महारैली केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि एक मील का पत्थर है। यह माना जा रहा है कि इस महारैली की सफलता संगठन की आगामी दिशा और दशा को बदलने का कार्य करेगी।
श्री मिश्रा ने अपने संदेश में जोर देते हुए कहा, “संगठन के किसी भी प्रकोष्ठ (फोरम) से जुड़े सभी सम्मानित साथियों का यह नैतिक कर्तव्य है कि वे इस आयोजन को सफल बनाएं। इसे पूर्ण करने की जिम्मेवारी हम सभी साथियों की है, क्योंकि यह संगठन हम सभी का है।”
जय भारतीय मीडिया फाउंडेशन (नेशनल)

*जारीकर्ता/निवेदक:*
कृष्ण माधव मिश्रा
मुख्य संयोजक
मीडिया अधिकार महारैली आयोजन समिति एवं संस्थापक सदस्य
केन्द्रीय अध्यक्ष, केन्द्रीय सलाहकार परिषद्
भारतीय मीडिया फाउंडेशन (नेशनल)
तथा
ब्यूरो चीफ, BMF News Network उत्तराखण्ड 🕉️🚩🇮🇳🙏

Leave a Comment