WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

समन्वित प्रयासों से जनपद एटा देगा प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई गति : मुख्य विकास अधिकारी, रिपोर्ट राम रतन

*एक ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को लेकर ओटीडी सेल की त्रैमासिक बैठक सम्पन्न*

 

*विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं लक्ष्य पूर्ति पर दिया गया जोर*

 

*समन्वित प्रयासों से जनपद एटा देगा प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई गति : मुख्य विकास अधिकारी*

 

एटा, 18 जुलाई 2026 (सू.वि.)। उत्तर प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य की प्राप्ति के दृष्टिगत जिलाधिकारी अरविन्द सिंह द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में विकास भवन स्थित शताक्षी सभागार में मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र प्रसाद मिश्र की अध्यक्षता में ओटीडी सेल की त्रैमासिक बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी द्वारा प्रदेश सरकार के एक ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था के लक्ष्य, जनपद स्तर पर निर्धारित दायित्वों तथा विभिन्न विभागों की भूमिका के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई। उन्होंने विभागवार प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष बल दिया।

मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र प्रसाद मिश्र ने कहा कि उत्तर प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने में प्रत्येक विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए तथा विभागीय उपलब्धियों एवं प्रगति का नियमित अनुश्रवण किया जाए। उन्होंने कहा कि विभागों के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित कर विकास कार्यों में गति लाते हुए जनपद एटा को प्रदेश के आर्थिक विकास में प्रभावी योगदान देना होगा।

बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र से संबंधित प्रगति एवं कार्ययोजना पर भी विचार-विमर्श किया गया। साथ ही आगामी तिमाही के लिए निर्धारित लक्ष्यों को समय से पूर्ण करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में जनपद स्तरीय समस्त संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे तथा एक ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था के लक्ष्य की प्राप्ति हेतु समन्वित एवं प्रभावी प्रयास सुनिश्चित करने के लिए आश्वस्त किया।जिला सूचना कार्यालय एटा 👆

Leave a Comment