थाना जानकीपुरम क्षेत्र में अवैध गांजा बिक्री के आरोप, स्थानीय लोगों ने निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के थाना जानकीपुरम क्षेत्र में मौर्या भट्ठा स्थित न्यू हेल्थ हैबिन हॉस्पिटल के सामने, मयंक ट्रेडर्स और लकड़ी फर्नीचर की दुकानों के बीच कथित रूप से अवैध गांजा बेचे जाने के आरोप सामने आए हैं।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, एक व्यक्ति अपने घर से गांजे की पुड़िया बेच रहा है, जबकि एक महिला पर भी अवैध रूप से गांजा बेचने के आरोप लगाए गए हैं। दावा किया जा रहा है कि यह कथित गतिविधि माड़ियाव गाँव पुलिस चौकी के नजदीक लंबे समय से संचालित हो रही है।
क्षेत्र के लोगों का कहना है कि खुलेआम नशे का कारोबार युवाओं को इसकी गिरफ्त में धकेल रहा है, जिससे उनके भविष्य पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से इस मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है।
कुछ लोगों ने पुलिस की कथित मिलीभगत के भी आ�









