WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

विश्व युवा कौशल दिवस पर आईटीआई एटा में हुआ भव्य आयोजन, उत्कृष्ट प्रशिक्षक अभिषेक यादव राज्य स्तर पर सम्मानित, रिपोर्ट रमा मिश्रा

*विश्व युवा कौशल दिवस पर आईटीआई एटा में हुआ भव्य आयोजन, उत्कृष्ट प्रशिक्षक अभिषेक यादव राज्य स्तर पर सम्मानित*

Oplus_131072

 

*एटा, 15 जुलाई 2026(सू0वि)।* नोडल प्रधानाचार्य, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान डॉ० मो० आसिफ ने बताया है कि विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर दिनांक 14 जुलाई 2026 को टाटा टेक्नोलॉजी प्रशिक्षण केंद्र, राजकीय आईटीआई परिसर, एटा में भव्य रोजगार मेले तथा 15 जुलाई 2026 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) एटा के सभागार में विश्व युवा कौशल दिवस का सफल आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मा० वीरेन्द्र सिंह लोधी, विधायक मारहरा, एटा एवं मा० पुष्पेन्द्र सिंह लोधी, ब्लॉक प्रमुख शीतलपुर द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में कौशल विकास, रोजगारपरक शिक्षा एवं स्वरोजगार के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित करना था।

अपने संबोधन में मा० पुष्पेन्द्र सिंह लोधी ने कहा कि वर्तमान समय में कौशल ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है। उन्होंने विद्यार्थियों से तकनीकी ज्ञान एवं व्यावहारिक कौशल को निरंतर विकसित करने तथा रोजगार एवं उद्यमिता के नए अवसरों का लाभ उठाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को कौशल विकास के महत्व, आधुनिक तकनीकों, उद्योगों की आवश्यकताओं तथा आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में आईटीआई की भूमिका के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर प्रशिक्षार्थियों द्वारा निर्मित विभिन्न व्यवसायों से संबंधित मॉडलों एवं जॉब वर्क की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसका मुख्य अतिथियों ने अवलोकन कर प्रशिक्षार्थियों की सराहना की। कार्यक्रम में सफल उद्यमियों एवं सेवायोजित प्रशिक्षार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही संस्थान के सेवानिवृत्त कार्यदेशक को भी सम्मानित किया गया।

संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ० मो० आसिफ ने प्रशिक्षार्थियों को संबोधित करते हुए कौशल प्रशिक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला तथा कौशल उन्नयन एवं रोजगारपरक प्रशिक्षण के प्रति संस्थान की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

इस अवसर पर जनपद एटा के राजकीय आईटीआई में कार्यरत अनुदेशक अभिषेक यादव को विश्व युवा कौशल दिवस-2026 के अवसर पर प्रशिक्षण निदेशालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में कौशल विकास एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान, गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण, नवाचार तथा प्रशिक्षुओं को रोजगार एवं स्वरोजगार हेतु दक्ष बनाने में उल्लेखनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किए जाने की जानकारी साझा की गई। उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार के कार्यक्रम में मा० मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में विभागीय मंत्री मा० श्री कपिल देव अग्रवाल द्वारा सम्मानित किया गया। राज्य स्तरीय कार्यक्रम में जनपद एटा से अनुदेशक श्री लोकेश सिंह ने भी प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम के अंत में नोडल प्रधानाचार्य एवं प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, एटा डॉ० मो० आसिफ ने मुख्य अतिथियों एवं उपस्थित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया तथा युवाओं को कौशल प्रशिक्षण प्राप्त कर विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर कार्यदेशक नन्दकिशोर, अबरार हुसैन, वरिष्ठ सहायक रवि बाबू, ज्ञानेन्द्र सिंह सहित संस्थान के समस्त अनुदेशक, कर्मचारी एवं अधिकारियों का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Comment