रिपोर्ट: धर्मदेव ठाकुर
महाराष्ट्र। शुक्रवार 8 जून को परिवहन फोरम के चेअरमैन सुनील बोर्डे साहब की अध्यक्षता में मीटिंग का आयोजन किया गया था जिसमें कई रिक्शा चालक मालक इसमें सहभागी हुए,
इसमें जिसमें मुख्य रूप से संगठन को मजबूत बनाने एवं संगठन विस्तार के लिए सदस्यता अभियान को लेकर चर्चा करते हुए श्री सुनील बोर्डे सब ने बताया भारतीय मीडिया फाउंडेशन एक राष्ट्रीय गैर लाभकारी मीडिया कर्मियों एवं पत्रकार बंधुओ तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं का संगठन है,
उन्होंने बताया भारतीय मीडिया फाउंडेशन परिवहन फोरम मैं जुड़ने वाले सभी चालकों को विधि पूर्वक आई कार्ड एवं नियुक्ति दिया जाएगा, भारतीय मीडिया फाउंडेशन परिवहन फोरम चालकों की समस्या और उसके अधिकार सम्मान और सुरक्षा हेतु कार्य करने के लिए दृढ संकल्पित है।
उन्होंने सभी चालकों को भारतीय मीडिया फाउंडेशन परिवहन फोरम से जुड़ने के लिए आवाहन करते हुए कहे हमारे चालक साथी अलग-अलग छोटे-छोटे संगठनों में जुड़े रहकर हम कुछ नहीं कर सकते इसलिए अपने अधिकार सम्मान सुरक्षा के लिए एक मंच पर आना अनिवार्य है।