डंपर को निकालने पहुंची हाइड्रा मशीन अचानक अनियंत्रित होकर एक मकान की दीवार तोड़ते हुए आंगन में घुस गई, BMFNEWS

पिरूमदारा बोले ग्रामीण दो दिन पूर्व दिया था पुलिस को ज्ञापन फिर भी नहीं हुई कार्रवाई और आज हुआ हादसा

 

–रामनगर के पिरूमदारा क्षेत्र के भवानीपुर बड़ी-पापड़ी गांव में गुरुवार दोपहर बड़ा हादसा होते-होते टल गया,सड़क किनारे धंसे 22 टायरा डंपर को निकालने पहुंची हाइड्रा मशीन अचानक अनियंत्रित होकर एक मकान की दीवार तोड़ते हुए आंगन में घुस गई। उस समय घर की महिलाएं आंगन में बर्तन धो रही थीं, जो बाल-बाल बच गईं, हादसे के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया और उन्होंने सड़क जाम कर डंपरों के संचालन पर रोक लगाने की मांग की।

रामनगर के पिरूमदारा क्षेत्र के भवानीपुर बड़ी-पापड़ी गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सड़क किनारे धंसे एक डंपर को निकालने के लिए बुलाई गई हाइड्रा मशीन अचानक संतुलन खो बैठी और पास के एक मकान की दीवार तोड़ते हुए आंगन में जा घुसी,हादसे के वक्त घर की महिलाएं आंगन में बर्तन धो रही थीं, गनीमत रही कि सभी समय रहते हट गईं और एक बड़ा हादसा टल गया.ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि डंपर गलत दिशा से आ रहे थे,उन्होंने बताया कि हादसे के दौरान उनकी दुकान के सामने बच्चे भी मौजूद थे, उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की सतर्कता से बच्चों और हाइड्रा चालक की जान बच सकी, वहीं शीला देवी ने कहा कि पिछले कई दिनों से भारी डंपरों के कारण गांव की सड़कें क्षतिग्रस्त हो रही हैं, कई बार बिजली के खंभे भी टूट चुके हैं और बच्चों का स्कूल जाना भी खतरे से खाली नहीं है।

,हादसे के विरोध में ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि भारी वाहनों के संचालन के लिए समय निर्धारित किया जाए तथा 22 टायर वाले वाहनों की नो-एंट्री सख्ती से लागू की जाए, ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि दो दिन पहले भी उन्होंने फिरूमदारा चौकी में ज्ञापन देकर सड़क की मरम्मत और भारी वाहनों पर रोक की मांग की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई.

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को शांत कराया, पुलिस के अनुसार, दो डंपरों को सीज किया गया है, दोनों वाहनों को चौकी लाया गया है। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद जाम खुलवाकर यातायात सुचारू कराया गया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

Leave a Comment