WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

श्री सिद्ध राजगुरु ठाकुरनाथ योगेश्वर जी का 59वां वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न, सेवा कार्यों का हुआ शुभारंभ, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*श्री सिद्ध राजगुरु ठाकुरनाथ योगेश्वर जी का 59वां वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न, सेवा कार्यों का हुआ शुभारंभ*

 

आगरा (सराय ख्वाजा): आज सराय ख्वाजा, आगरा में श्री सिद्ध राजगुरु ठाकुरनाथ योगेश्वर जी का 59वां वार्षिकोत्सव अत्यंत भक्तिभाव और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गुरु जी के चरणों में वंदन करते हुए सेवादारों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं विधिवत आरती के साथ किया गया। इस पावन अवसर पर पीर गुरु डॉ. शंकरनाथ योगी जी के पावन आशीर्वाद से जन-सेवा के कार्यों का आगाज किया गया। वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में स्थानीय स्तर पर भव्य भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इसके साथ ही, भीषण गर्मी को देखते हुए जनमानस की सेवा के लिए शरबत प्याऊ की भी स्थापना की गई।कार्यक्रम के दौरान समिति के सदस्यों ने कहा कि, “गुरु चरणों में शीश झुकाकर ही वास्तविक सेवा का मार्ग प्रशस्त होता है। गुरु जी की प्रेरणा से ही हम समाज सेवा के इस छोटे से प्रयास को आगे बढ़ा रहे हैं।”वार्षिकोत्सव के मुख्य आकर्षण में गुरु जी की तस्वीर के समक्ष आरती करना और उनके द्वारा दिखाए गए सेवा के मार्ग पर चलने का संकल्प लेना रहा। इस पुनीत अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं और सेवादारों ने गुरु जी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की और उनके आशीर्वाद से समाज कल्याण की कामना की।

Leave a Comment