भाजपा चोपन मंडल की मासिक बैठक का हुआ आयोजन

रिपोर्ट: सत्यदेव पांडे ( ब्यूरो चीफ- सोनभद्र) 

चोपन – रविवार को भारतीय जनता पार्टी चोपन मंडल की मासिक बैठक मंडल अध्यक्ष भगवान दास केसरी के अध्यक्षता में चोपन नगर स्थित श्याम लाज में संपन्न हुई । बैठक का शुभारंभ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण एवं वंदे मातरम गान के साथ प्रारंभ हुआ । बैठक में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश अग्रहरी नें कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान दिवस पखवाड़ा 23 जून से 6 जुलाई तक सभी बूथो पर मनाया गया । सभी सम्मानित कार्यकर्ता डिजिटल लर्निंग प्लेटफार्म पर अपनी उपस्थित शत् प्रतिशत अपने शक्तिकेन्द्र संयोजक बुथ अध्यक्ष व समिति को पुर्ण कराये साथ ही आगामी 9 जुलाई को यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष के जनपद सोनभद्र प्रथम आगमन के पूर्व सभी समितियो का बैठक कर स्वागत की तैयारी करे । बैठक मे निवर्तमान मण्डल अध्यक्ष सुनील सिंह ने भी कार्यकर्ताओ को सम्बोधित किया । बैठक मे वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं मनोनीत सदस्य राजन जायसवाल, प्रदीप अग्रवाल, तेजवन्त पाण्डेय, मिनु चौबे, सोनी रावत, शबनम मिश्रा, मण्डल उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र जायसवाल, मनीष तिवारी, हिमांशु प्रियदर्शी, व सभी मण्डल पदाधिकारी, शक्तिकेन्द्र संयोजक, बुथ अध्यक्ष उपस्थित रहे। बैठक का संचालन मण्डल महामंत्री विकास चौबे ने किया ।

Shakeer Akhtar
Author: Shakeer Akhtar

Leave a Comment