WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

3 बूथों पर दोबारा होगी वोटिंग, सपा कैंडिडेट ने गड़बड़ी का लगाया था आरोप, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

3 बूथों पर दोबारा होगी वोटिंग, सपा कैंडिडेट ने गड़बड़ी का लगाया था आरोप

 

आगरा: आगरा में शिक्षक खंड एमएलसी चुनाव के दौरान हुए हंगामे और मतदान में गड़बड़ी की शिकायतों के बीच तीन बूथों पर दोबारा मतदान कराने की संस्तुति की गई है। बूथ संख्या 20, 21 और 26 पर पुनर्मतदान का प्रस्ताव निर्वाचन आयोग को भेजा गया है। अब आयोग के फैसले पर नजर है।प्रस्ताव के मुताबिक, खेरागढ़ तहसील परिसर के कक्ष संख्या एक स्थित बूथ संख्या 20, सैंया क्षेत्र पंचायत कार्यालय के कक्ष संख्या एक स्थित बूथ संख्या 21 और फतेहाबाद क्षेत्र पंचायत कार्यालय के कक्ष संख्या एक स्थित बूथ संख्या 26 पर दोबारा मतदान कराने की संस्तुति की गई है। हालांकि, पुनर्मतदान पर अंतिम निर्णय निर्वाचन आयोग को लेना है।कड़ी सुरक्षा के बावजूद कई जगह हंगामा

शुक्रवार को आगरा में शिक्षक और स्नातक खंड के चुनाव के लिए 27 मतदान केंद्रों पर वोट डाले गए। प्रत्येक केंद्र पर सेक्टर अधिकारी, सेक्टर पुलिस अधिकारी और माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात किए गए थे। निगरानी के लिए 11 जोनल अधिकारी लगाए गए और मतदान की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई। इसके बावजूद कई मतदान केंद्रों पर हंगामे और भाजपा-सपा कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक की घटनाएं सामने आईं।

 

सपा ने लगाए फर्जी मतदान के आरोप

समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आकाश अग्रवाल, सांसद रामजीलाल सुमन, प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल और महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास ने मतदान में गड़बड़ी और सरकारी तंत्र के दुरुपयोग के आरोप लगाए। सपा नेताओं ने फर्जी मतदान, बूथ कैप्चरिंग और मतदान केंद्रों पर अनधिकृत लोगों की मौजूदगी की शिकायत की।

Leave a Comment