WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

13 साल के बच्चे का सिर मशीन से कटाः मैनपुरी में मांस के टुकड़े मां ने हाथ से समेटे, ट्रैक्टर पर चढ़ते समय पैर फिसला, रिपोर्ट पवन यादव

13 साल के बच्चे का सिर मशीन से कटाः मैनपुरी में मांस के टुकड़े मां ने हाथ से समेटे, ट्रैक्टर पर चढ़ते समय पैर फिसला

मैनपुरी में मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे रोटावेटर (मशीन) की चपेट में आकर 13 साल के बच्चे की गर्दन कट गई। मांस के टुकड़े खेत में बिखर गए, जिन्हें मां ने हाथ से समेटा। बच्चा पिता के साथ खेत पर गया था और रोटावेटर में चढ़ने की कोशिश कर रहा था। तभी उसका पैर फिसल गया।

मैनपुरी में मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे रोटावेटर (मशीन) की चपेट में आकर 13 साल के बच्चे की गर्दन कट गई। मांस के टुकड़े खेत में बिखर गए, जिन्हें मां ने हाथ से समेटा। बच्चा पिता के साथ खेत पर गया था और रोटावेटर में चढ़ने की कोशिश कर रहा था। तभी उसका पैर फिसल गया।

 

अपनी आंखों के सामने बच्चे की मौत का सीन देखने के बाद से पिता बदहवास है। घरवालों ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने से मना कर दिया। घटना जिला मुख्यालय से 20 किमी दूर एलाऊ थाना क्षेत्र की है।

अब पूरा मामला पढ़िए…

 

बखतपुर गांव में रहने वाले सूरज खेती-किसानी का काम करते हैं। घर में पत्नी के अलावा तीन बेटे और एक बेटी है। अजीत (13) दूसरे नंबर पर था और कक्षा- 5 में पढ़ाई कर रहा था। मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे सूरज मक्का के खेत में जुताई करने के लिए गए थे। उनके घर से खेत 1 किमी की दूरी पर है।

 

बेटे ने ट्रैक्टर पर बैठने की जिद की

 

अजीत अकेले ही खेत पर पिता के पास पहुंच गया और ट्रैक्टर में बैठने की जिद करने लगा। अजीत पीछे से ट्रैक्टर में बैठने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान अजीत का पैर फिसल गया और वह सिर के बल रोटावेटर के ऊपर गिर गया।

खेत में बिखर गए मांस के टुकड़े

 

ट्रैक्टर स्टार्ट होने की वजह से अजीत का सिर कटकर अलग गिर गया और खेत में मांस के टुकड़े बिखर गए।

 

पिता जब तक ट्रैक्टर रोककर उतर के नीचे आते, तब तक अजीत का सिर धड़ से अलग हो चुका था। शोर मचाने पर आसपास के लोग और मां के अलावा अन्य घरवाले भी मौके पर पहुंचे।

 

पिता के सामने बेटा कट गया

 

बेटे के शरीर के टुकड़े देखकर मां बदहवास हो गई। वह मांस के टुकड़े हाथ से उठा-उठाकर चादर पर रखने लगी। पिता सूरज ने बताया- मेरे सामने ही बेटे की मौत हो गई। वह ट्रैक्टर में चढ़ने की जिद कर रहा था। पैर फिसला और मेरे सामने उसके टुकड़े हो गए।

Leave a Comment

BMF नेशनल कोर कमेटी ने की बिहार में नई नियुक्तियों की घोषणा: भूतपूर्व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के डीएसपी के पद से अवकाश प्राप्त अशोक कुमार पासवान को राष्ट्रीय पार्षद व प्रदेश अध्यक्ष बिहार, एवं मुन्नी कुमारी बनीं वैशाली महिला सेल की जिला अध्यक्ष