Search
Close this search box.

सिंदरी के दो पहिया वाहन मेकेनिक नकुल रजक का निधन ,

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

झारखंड के धनबाद से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

सिंदरी( धनबाद): रांगामाटी निवासी व दोपहिया वाहन मेकेनिक नकुल रजक उम्र लगभग 60 वर्ष का आकस्मिक निधन शुक्रवार को हो गया। वे काफ़ी मिलनसार एवं अच्छे मेकेनिक थे। मिली जानकारी अनुसार आज सुबह अपने निवास पर स्नान करने के समय चक्कर खाकर गिर गए। उन्हें डॉक्टर के पास ले जाया गया। जॉच के बाद डॉक्टर द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

शहरपुरा मिलन मोड़ गायत्री मेडिकल के सामने उनकी दुकान है। अपने पीछे वे पत्नी एवं एक विवाहिता पुत्री छोड़ गए हैं। मिलन मोड़ के आसपास की सभी दुकानें संध्या में बंद कर सैकड़ों की संख्या में लोग उनके दाह संस्कार के लिए डोमगड़ घाट गये।

सिंदरी चेंबर के अध्यक्ष दीपक कुमार दीपू,सचिव संजय प्रसाद, कोषाध्यक्ष दिलीप रिटोलिया, रामप्रवेश, लाल बहादुर प्रसाद, पवन शर्मा, मंटू, मनोज, विनोद, रुस्तम, मिलन मंडल, मनोज मंडल, सुबीर कुमार दान, पप्पू आदि दुकानदार एवं व्यवसायियों, आम नागरिकों ने शोक व्यक्त किया है।

Leave a Comment

और पढ़ें