WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

प्रदेश पुलिस कबड्डी प्रतियोगिता में अलीगंज के कांस्टेबल हैप्पी ने हासिल किया तीसरा स्थान, मिला उत्कृष्ट खिलाड़ी का सम्मान

प्रदेश पुलिस कबड्डी प्रतियोगिता में अलीगंज के कांस्टेबल हैप्पी ने हासिल किया तीसरा स्थान, मिला उत्कृष्ट खिलाड़ी का सम्मान

(ठाकुर अनिल सोलंकी जिला अध्यक्ष भारतीय मीडिया फाउडेंशन नेशनल एटा)

एटा/अलीगंज उत्तर प्रदेश पुलिस की वार्षिक कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन प्रयागराज में किया गया, जिसमें प्रदेश भर की 11 टीमों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में आगरा जोन की टीम के लिए अलीगंज थाने में तैनात कांस्टेबल हैप्पी का चयन किया गया था। हैप्पी ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से निर्णायक मंडल का ध्यान खींचा और प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता के समापन पर निर्णायक मंडल ने उत्कृष्ट खिलाड़ियों को प्रमाण-पत्र एवं मेडल पहनाकर सम्मानित किया। साथ ही, हैप्पी को पुरस्कार स्वरूप 5 दिवसीय विशेष अवकाश देने की घोषणा की गई, जो संबंधित प्रभारी अधिकारी द्वारा अलीगंज थाने में प्रदान किया जाएगा।

इस उपलब्धि पर स्थानीय पुलिस विभाग में हर्ष का माहौल है। क्षेत्राधिकारी राजेश सिंह, थाना प्रभारी राजकुमार सिंह, उपनिरीक्षक मनीष कुमार, पंकज सिंह, कपिल, रितेश कुमार, राम जीत, राघव एवं थाने के समस्त स्टाफ ने हैप्पी को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

Leave a Comment