मिर्ज़ापुर। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा ने संगठन का विस्तार करते हुए रसूलपुर ग्राम सभा के एक छोटी सी बस्ती के निवासी नीरज गुप्ता को जिला सोशल मीडिया संयोजक मनोनीत किया है। एक साधारण व गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाले नीरज को यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपकर पार्टी नेतृत्व ने जमीनी कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाने का संदेश दिया है।
भाजपा पदाधिकारियों का कहना है कि नीरज गुप्ता की निष्ठा, समर्पण और डिजिटल मीडिया में उनकी सक्रियता को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है। संगठन का यह प्रयास समाज के अंतिम पायदान पर खड़े युवाओं को मुख्यधारा की राजनीति में लाकर एक नई दिशा और पहचान देने की दिशा में एक अहम कदम है।
अपनी नियुक्ति पर नीरज गुप्ता ने शीर्ष नेतृत्व और जिला पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन के विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे और सोशल मीडिया के जरिए पार्टी की रीति-नीति और जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएंगे। उनकी नियुक्ति पर क्षेत्रवासियों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी है।