WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

शोक संवेदना व्यक्त करने जिला पंचायत सदस्य के निजी आवास पर ग्राम मुड़हुआं पहुंचे एमएलसी विनीत सिंह।

शोक संवेदना व्यक्त करने जिला पंचायत सदस्य के निजी आवास पर ग्राम मुड़हुआं पहुंचे एमएलसी विनीत सिंह।

(मीरजापुर)। विकासखंड जमालपुर अंतर्गत ग्राम मुड़हुआं में विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) श्याम नारायण सिंह उर्फ विनीत सिंह अपने काफिले के साथ पहुंचे। उन्होंने जिला पंचायत सदस्य भृंगू गोंड़ के निजी आवास पर पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की और अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें ढांढस बंधाया।

एमएलसी विनीत सिंह ने कहा कि दुख की इस घड़ी में वह परिवार के साथ खड़े हैं। उन्होंने परिजनों को भरोसा दिलाया कि किसी भी प्रकार की आवश्यकता पड़ने पर हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। उनके इस आश्वासन से परिजनों को संबल मिला।

एमएलसी के पहुंचने पर गांव में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। पूरे गांव में शोक का माहौल रहा। उपस्थित लोगों ने भी शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान हरिशरण मिश्रा, भाजपा मंडल अध्यक्ष धीरज सिंह, गोपाल दास गुप्ता, महेंद्र कुमार, दीपक सिंह, ओम प्रकाश, विकास पांडेय समेत क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Comment