*एटा – थाना जलेसर पुलिस को मिली सफलता, थाना जलेसर पुलिस द्वारा चोरी की घटना में प्रकाश में आए 02 अभियुक्तों को चोरी किए गए आभूषण, नगदी तथा सिलेंडर सहित किया गया गिरफ्तार।*
*घटना का विवरण-*
दिनांक 22/11/26 को वादी लवकुश पुत्र विनोद निवासी मोहल्ला सादात थाना जलेसर द्वारा थाना जलेसर पर लिखित सूचना दी गई कि दिनांक 20/21.11.2026 की रात्रि में अज्ञात चोर द्वारा वादी के घर से आभूषण, रुपए, सिलेंडर, पीतल तथा 20 साड़ी चोरी कर ली है। इस सूचना पर थाना जलेसर पर मु0अ0सं 466/2026 धारा 305(a) बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
*गिरफ्तारी का विवरण :-*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ0 इलामारन जि. के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक अपराध श्री सच्चिदानंद तथा अपर पुलिस अधीक्षक श्री श्वेताभ पाण्डेय के कुशल पर्यवेक्षण में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत उपरोक्त अभियोग में प्रकाश में आए अभियुक्त 1.रोहित पुत्र राजू उर्फ राजकुमार निवासी मौहल्ला हथौडा कस्बा व थाना जलेसर जिला एटा 2. आशीष पुत्र ओमपाल सिंह नि० मोहनपुर रोड रेलवे फाटक के पास कस्बा व थाना जलेसर जिला एटा को आज दिनांक 28/11/26 को समय करीब 02 बजे चोरी किए हुए 02 अंगूठी पीली धातु व 01 जोडी तोडिया सफेद धातु व एक सिलेंडर (बडा) व 1160 रूपये सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध थानास्तर से अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम पता :-*
1- रोहित पुत्र राजू उर्फ राजकुमार निवासी मौहल्ला हथौडा कस्बा व थाना जलेसर जिला एटा
2- आशीष पुत्र ओमपाल सिंह नि० मोहनपुर रोड रेलवे फाटक के पास कस्बा व थाना जलेसर जिला एटा
*बरामदगी :-*
1- दो अंगूठी पीली धातु
2- एक जोडी तोडिया सफेद धातु
3- एक सिलेंडर (बडा)
4- 1160 रूपये
*गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल :-*
1- प्र0नि0 श्री अखिलेश कुमार दीक्षित
2- उ0नि0 श्री रविराज
3- है0का0 इंद्रपाल
4- का0 अवनीश
5- का0 लोकेश
















