WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

सह संपादक मिथिलेश कुमार मौर्य की खास रिपोर्ट—-गुमशुदा अजय उर्फ कल्लू की तलाश, सूचना देने वाले को 10 हजार रुपये इनाम।

गुमशुदा अजय उर्फ कल्लू की तलाश, सूचना देने वाले को 10 हजार रुपये इनाम।

जनपद सोनभद्र के थाना करमा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत ककराही से अजय उर्फ कल्लू पुत्र रघुनाथ भारती के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों के मुताबिक उम्र लगभग 23 वर्ष है एव अजय उर्फ कल्लू 3 अक्टूबर 2026 को दोपहर करीब 2 बजे गांव से निकले थे, जिसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका है।

काफी तलाश के बावजूद अजय उर्फ कल्लू का सुराग नहीं मिलने से परिवार में चिंता का माहौल है। उनके छोटे दादा शिव शंकर भारती अपने पोते की तलाश में लगातार दर-दर भटक रहे हैं। परिजनों ने रिश्तेदारों, परिचितों और संभावित स्थानों पर तलाश की, लेकिन अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

परिजनों के अनुसार मामले की सूचना प्रशासन को दी जा चुकी है। प्रशासन की ओर से आवश्यक कार्रवाई करते हुए अजय उर्फ कल्लू की तलाश किए जाने की बात कही गई है। परिवार अब आम लोगों से भी मदद की अपील कर रहा है।

परिजनों ने घोषणा की है कि अजय उर्फ कल्लू की तलाश कर उन्हें सुरक्षित घर तक पहुंचाने वाले व्यक्ति को 10 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।

परिवार ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को अजय उर्फ कल्लू के संबंध में कोई जानकारी मिलती है, सूचना दें

परिजनों की अपील है कि इस खबर को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाया जाए, ताकि लापता अजय उर्फ कल्लू का जल्द पता चल सके और वह सकुशल अपने परिवार के बीच वापस लौट सकें।

Leave a Comment