*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 इलामारन जि. द्वारा पुलिस लाइन में जनपद के समस्त थानों के ग्राम चौकीदारों को वितरित की गईं साइकिलें।
एटा-आज दिनांक 09.10.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ0 इलामारन जी द्वारा पुलिस लाइन में जनपद के समस्त थानों में नियुक्त ग्राम चौकीदारों को साइकिल वितरित की गईं। साइकिल वितरण का उद्देश्य ग्राम चौकीदारों की कार्यक्षमता एवं गतिशीलता को बढ़ाना तथा ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस की सूचना संकलन व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाना है। ग्राम चौकीदारों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्क रहकर संदिग्ध गतिविधियों एवं महत्वपूर्ण घटनाओं की सूचना तत्काल संबंधित थाना पुलिस को उपलब्ध कराने हेतु प्रेरित किया गया।इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस एवं ग्राम चौकीदारों के बीच समन्वय मजबूत होने के साथ-साथ कानून-व्यवस्था बनाए रखने में भी सहायता मिलेगी।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी लाइन संकल्पदीप कुशवाह एवं प्रतिसार निरीक्षक किशन लाल गौतम सहित अन्य अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।














