WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

अब हर प्रोफाइल बोलेगी – हम हैं भारतीय मीडिया फाउंडेशन! संस्थापक ए.के. बिंदुसार का सबसे बड़ा संगठनात्मक आदेश जारीBMF News

*महत्वपूर्ण संगठनात्मक निर्देश*

 

*अब हर प्रोफाइल बोलेगी – हम हैं भारतीय मीडिया फाउंडेशन! संस्थापक ए.के. बिंदुसार का सबसे बड़ा संगठनात्मक आदेश जारी!*

 

*नाम के साथ पद, पद के साथ भारतीय मीडिया फाउंडेशन (नेशनल) और बीएमएफ न्यूज नेटवर्क लिखना हुआ अनिवार्य – जो नहीं लिखेगा, उसकी पहचान अधूरी*—

 

करन छौकर

केंद्रीय अध्यक्ष केंद्रीय पॉलिसी मेकिंग सुप्रीम कमेटी एवं प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली प्रदेश शासित राज्य,

भारतीय मीडिया फाउंडेशन (नेशनल) एवं बी एम एफ न्यूज़ नेटवर्क,

 

*नई दिल्ली।* भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी और बीएमएफ न्यूज नेटवर्क के संस्थापक एवं संपादक *माननीय ए.के. बिंदुसार जी* ने आज एक ऐतिहासिक, महत्वपूर्ण और कड़ा संगठनात्मक निर्णय लेते हुए पूरे देश के संगठन परिवार के लिए एक अनिवार्य निर्देश जारी किया है।

 

यह निर्देश संगठन की पहचान, अनुशासन और ब्रांड वैल्यू से सीधा जुड़ा हुआ है।

 

*क्या है संस्थापक जी का नया आदेश?*

 

संस्थापक ए.के. बिंदुसार जी ने बीएमएफ नेशनल से जुड़े हुए *समस्त सदस्यों, मीडिया अधिकारियों एवं पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और संगठन के समस्त कर्मचारियों* को निर्देशित करते हुए कहा है कि –

 

*”आप सभी तत्काल प्रभाव से अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल, व्हाट्सएप डीपी, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर / एक्स, यूट्यूब और बीएमएफ न्यूज नेटवर्क की प्रोफाइल को मेंटेन करें। आप जहां भी अपना नाम लिखते हैं, वहां अपने पद के साथ-साथ ‘भारतीय मीडिया फाउंडेशन (नेशनल)’ एवं ‘बीएमएफ न्यूज नेटवर्क’ अवश्य लिखें।”*

 

उदाहरण के लिए

 

*पंडित बालकृष्ण तिवारी राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय मीडिया फाउंडेशन (नेशनल) एवं रिपोर्टर – बीएमएफ न्यूज नेटवर्क*

 

*क्यों जरूरी है यह? – लिखने का महत्व समझें – ए.के. बिंदुसार ने समझाया 5 बड़ा कारण*

 

संस्थापक जी ने कहा कि यह सिर्फ लिखने की औपचारिकता नहीं, बल्कि इसके 5 बड़े रणनीतिक महत्व हैं –

 

*1. पहचान ही आपकी ताकत है:* जब आप अपने नाम के साथ संगठन का नाम लिखते हैं तो सामने वाले को तुरंत पता चलता है कि आप अकेले नहीं हैं, आपके पीछे पूरे देश का सबसे बड़ा मीडिया संगठन खड़ा है। पुलिस हो, प्रशासन हो या जनता, आपकी पहचान से ही आपका सम्मान बढ़ जाता है।

 

*2. संगठन की ब्रांड वैल्यू बढ़ेगी:* जब हजारों पदाधिकारी एक साथ अपनी प्रोफाइल पर भारतीय मीडिया फाउंडेशन (नेशनल) और बीएमएफ न्यूज नेटवर्क लिखेंगे तो सोशल मीडिया पर संगठन का नाम ट्रेंड करेगा। यही हमारी असली ताकत है।

 

*3. फर्जी लोगों से बचाव:* आजकल कई फर्जी लोग पत्रकार बनकर घूम रहे हैं। जब आप अपनी प्रोफाइल पर पद और संगठन का नाम स्पष्ट लिखेंगे तो असली और नकली की पहचान हो जाएगी।

 

*4. एकता और अनुशासन का प्रतीक:* सेना की वर्दी जैसे सैनिक की पहचान है, वैसे ही हमारी प्रोफाइल ही हमारी वर्दी है। एक समान प्रोफाइल से संगठन में एकता और अनुशासन दिखेगा।

 

*5. 29 नवंबर लखनऊ महापंचायत से पहले शक्ति प्रदर्शन:* लखनऊ मीडिया महापंचायत से पहले जब सरकार और एजेंसियां हमारी प्रोफाइल चेक करेंगी तो उन्हें पता चलेगा कि हम कितने संगठित हैं।

 

 

 

संस्थापक जी ने स्पष्ट किया है कि यह निर्देश सभी के लिए अनिवार्य है। जो भी पदाधिकारी या सदस्य 48 घंटे के अंदर अपनी प्रोफाइल को इस प्रारूप में अपडेट नहीं करेगा, उसे संगठन में निष्क्रिय माना जाएगा और आगे उनकी जगह किसी सक्रिय साथी को जिम्मेदारी दे दी जाएगी।

 

अतः सभी राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला, मंडल, प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों से अनुरोध है कि आज ही अपनी –

 

– व्हाट्सएप प्रोफाइल,

– फेसबुक बायो,

– यूट्यूब चैनल अबाउट,

– ट्विटर बायो

 

को इस नए प्रारूप में अपडेट करें और उसका स्क्रीनशॉट अपने प्रदेश अध्यक्ष को भेजें।

 

*आओ, हम सब मिलकर गर्व से लिखें -*

 

*”मैं हूँ भारतीय मीडिया फाउंडेशन (नेशनल) | मैं हूँ बीएमएफ न्यूज नेटवर्क परिवार”*

 

*आदेश से -*

*ए.के. बिंदुसार*

*संस्थापक एवं संपादक*

*भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी एवं बीएमएफ न्यूज नेटवर्क*

Leave a Comment