WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

संपूर्ण भारतवर्ष में राष्ट्रव्यापी विस्तार और केंद्रीय संपादक मंडल का ऐतिहासिक गठन, रिपोर्ट BMF News

*BMF न्यूज नेटवर्क:*

*BMF News Network*

 

[Website, news portal, YouTube channel and all social media Page]

 

*संपूर्ण भारतवर्ष में राष्ट्रव्यापी विस्तार और केंद्रीय संपादक मंडल का ऐतिहासिक गठन*

 

*केंद्रीय संपादक मंडल (कार्य क्षेत्र संपूर्ण भारतवर्ष) में साझेदारी के तौर पर दी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी जिसमें मुख्य रूप से*

*कृष्ण माधव मिश्रा- सह प्रबंध संपादक*

*वीरेंद्र वर्मा-सह संपादक*

*मुकेश सिंह -सह संपादक के पद पर किये गये नियुक्त।*

 

 

 

नई दिल्ली।

 

भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी के आधिकारिक न्यूज प्लेटफॉर्म, BMF News Network (जिसके अंतर्गत आधिकारिक वेबसाइट, न्यूज पोर्टल, यूट्यूब चैनल और समस्त सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म सम्मिलित हैं), ने राष्ट्रीय स्तर पर अपने व्यापक विस्तार की योजना का आधिकारिक एवं औपचारिक शुभारंभ कर दिया है।

बी एम एफ न्यूज़ नेटवर्क के दूरदर्शी निर्माता एवं प्रधान संपादक एके बिंदुसार ने चैनल को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए अपने सहयोगी पार्टनर्स के नामों की घोषणा की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि चैनल को बड़े पैमाने पर संचालित करने और इसे देश के कोने-कोने तक एक सशक्त राष्ट्रव्यापी पहचान दिलाने के उद्देश्य से ‘केंद्रीय संपादक मंडल’ का गठन किया गया है, जिसका कार्य क्षेत्र संपूर्ण भारतवर्ष होगा।

प्रधान संपादक एके बिंदुसार के अनुसार, BMF News Network अब केवल एक सीमित यूट्यूब चैनल या पोर्टल मात्र नहीं रहेगा। यह अपनी डिजिटल उपस्थिति को मजबूत करते हुए वेबसाइट, न्यूज पोर्टल, यूट्यूब और समस्त सोशल मीडिया माध्यमों पर एक विश्वसनीय, पारदर्शी और प्रभावकारी समाचार नेटवर्क के रूप में कार्य करेगा।

केंद्रीय संपादक मंडल में नियुक्त वरिष्ठ पत्रकार:

कृष्ण माधव मिश्रा – सह प्रबंध संपादक

वीरेंद्र वर्मा – सह संपादक

मुकेश सिंह – सह संपादक

नवगठित केंद्रीय संपादक मंडल को संपूर्ण भारतवर्ष में समाचार संकलन, संपादन, प्रसारण और डिजिटल मीडिया प्रबंधन की संपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रधान संपादक ने यह भी बताया कि इस पहल के तुरंत बाद प्रदेश स्तर, मंडल स्तर और जिला स्तर पर ब्यूरो प्रमुखों, संवाददाताओं और सहयोगी संपादकों की नियुक्तियों की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। देश भर के योग्य, अनुभवी और मिशनरी पत्रकारों को नेटवर्क से जोड़ने का एक विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है।

न्यूज़ नेटवर्क का मुख्य उद्देश्य:

BMF News Network का प्राथमिक उद्देश्य भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी के उच्च आदर्शों और सिद्धांतों के अनुरूप पत्रकारों के अधिकारों एवं हितों की रक्षा करना है। इसके साथ ही, आम जनता और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की आवाज को सत्ता के शीर्ष तक पहुंचाना न्यूज़ नेटवर्क की प्राथमिकता है।

यह प्लेटफॉर्म निष्पक्ष, निर्भीक, पारदर्शी और जनहित की पत्रकारिता को बढ़ावा देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। चैनल पर राजनीति, अपराध, विकास कार्यों, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और गंभीर सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से स्थान दिया जाएगा।

केंद्रीय संपादक मंडल के इस ऐतिहासिक गठन और राष्ट्रव्यापी विस्तार की घोषणा से संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और पत्रकार समुदाय में अत्यधिक उत्साह और ऊर्जा का माहौल है।

Leave a Comment