*श्री शिव सिंह बने भारतीय मीडिया फाउंडेशन (नेशनल ), उत्तर प्रदेश कमेटी के अंतर्गत जिला एटा उत्तर प्रदेश में किसान मजदूर फोरम / प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष . संगठन में हर्ष की लहर*
सिम्मी भट्टी की खास रिपोर्ट।
*नई दिल्ली*
भारतीय मीडिया फाउंडेशन (नेशनल) ने अपने संगठनात्मक ढांचे को और अधिक सुदृढ़ तथा व्यापक बनाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश राज्य में कार्यकारिणी का विस्तार किया है। इस क्रम में जिला एटा, उत्तर प्रदेश निवासी *वरिष्ठ समाज सेवी एवं किसानों एवं मजदूरों के हितों की रक्षा के क्षेत्र में कार्यरत श्री शिव सिंह* (पता: पता : 2 , जे एल एन , नेहरू नगर , जिला एटा उत्तर प्रदेश , पिन कोड – 207001) को उनकी सक्रियता और सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं को देखते हुए *जिला अध्यक्ष – जिला एटा, उत्तर प्रदेश* के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया गया है।
*शीर्ष नेतृत्व की सहमति और दिशा-निर्देशानुसार हुई घोषणा*
यह मनोनयन भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी के केंद्रीय एवं राष्ट्रीय नेतृत्व की संस्तुति और दिशा-निर्देश पर संपन्न हुआ है। संगठन के शीर्ष पदाधिकारियों का मानना है कि *श्री शिव सिंह* का अनुभव उत्तर प्रदेश राज्य में संगठन के विस्तार और मीडियाकर्मियों , किसानों एवं मजदूरों के हितों की रक्षा में मील का पत्थर साबित होगा।
यह नियुक्ति केंद्रीय व राष्ट्रीय शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन में की गई है:
*करन छौकर* — केंद्रीय अध्यक्ष (कोर कमेटी एवं केंद्रीय पॉलिसी मेकिंग सुप्रीम कमेटी)
*पंडित बालकृष्ण तिवारी* — राष्ट्रीय अध्यक्ष (कोर कमेटी)
*रविकांत साहू* — केंद्रीय अध्यक्ष (केंद्रीय मैनेजमेंट अफेयर्स कमेटी)
*कृष्ण माधव मिश्रा* — केंद्रीय अध्यक्ष (केंद्रीय सलाहकार परिषद) निशा कांत शर्मा एडवोकेट राष्ट्रीय चेयरमैन इलेक्टॉनिक प्रिंट मीडिया
*उत्तर प्रदेश में संगठन को मिलेगी नई ऊर्जा,*
जिला अध्यक्ष – जिला एटा, उत्तर प्रदेश का पदभार संभालने के बाद *श्री शिव सिंह* ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। उनका प्राथमिक उद्देश्य उत्तर प्रदेश राज्य के प्रत्येक जिले में भारतीय मीडिया फाउंडेशन की पहुंच बनाना, पत्रकारों, किसानों एवं मजदूरों के हितों की रक्षा एवं अधिकारों एवं सुरक्षा के लिए आवाज उठाना और समाज के वंचित वर्गों तक निष्पक्ष पत्रकारिता का लाभ पहुंचाना रहेगा।
*राष्ट्रीय व प्रदेश कमेटियों ने दी हार्दिक बधाई*
श्री शिव सिंह के इस मनोनयन की खबर मिलते ही भारतीय मीडिया फाउंडेशन के सदस्यों और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। संगठन की समस्त राष्ट्रीय कार्यकारिणी, विभिन्न राज्यों की प्रदेश कमेटियों के वरिष्ठ मीडिया अधिकारियों, पदाधिकारियों तथा आम सदस्यों ने उन्हें इस नई उपलब्धि पर फोन व सोशल मीडिया के माध्यम से हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
सभी पदाधिकारियों ने विश्वास जताया है कि श्री शिव सिंह के कुशल मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश राज्य में भारतीय मीडिया फाउंडेशन एक नई ऊंचाई और पहचान हासिल करेगा।
















