एटा बिग ब्रेकिंग —
*“तुझे फेल कर दूंगा…” 13 वर्षीय छात्रा के गंभीर आरोप… 22 अगस्त को मुकदमा, 13 सितंबर तक गिरफ्तारी नहीं!*
*22 अगस्त से 13 सितंबर… पूरे 22 दिन बीत गए, लेकिन आरोपी स्कूल मैनेजर तक पुलिस क्यों नहीं पहुंच पाई?*
*एटा के निधौली कलां थाना क्षेत्र में 13 वर्षीय छात्रा से कथित अभद्रता, अश्लील हरकत और फेल करने की धमकी के गंभीर आरोपों का मामला सामने आया है।*
*लेकिन अब सवाल पुलिस की कार्रवाई पर है—*
*22 अगस्त से 13 सितंबर तक पूरे 22 दिन… आखिर इन 22 दिनों में पुलिस आरोपी मैनेजर तक क्यों नहीं पहुंच पाई?*
*क्या आरोपी लगातार पुलिस की पकड़ से बाहर है?*
*या फिर पुलिस की दबिश और तलाश का तंत्र इतना कमजोर है कि मुकदमा दर्ज होने के 22 दिन बाद भी आरोपी हाथ नहीं आया?*
*थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।*
*तो फिर सबसे बड़ा सवाल—*
*अगर 22 दिनों से दबिश दी जा रही है, तो पुलिस की पहुंच आरोपी तक क्यों नहीं बन पा रही?*
*क्या पुलिस ने आरोपी के संभावित ठिकानों, रिश्तेदारों और संपर्कों की पर्याप्त पड़ताल की?*
*क्या सर्विलांस और अन्य पुलिसिया तंत्र का इस्तेमाल किया गया?*
*नाबालिग से जुड़े संवेदनशील आरोपों वाले मामले में गिरफ्तारी में इतनी लंबी देरी पर जवाबदेही किसकी होगी?*
*पीड़ित परिवार आरोपी की जल्द गिरफ्तारी और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग कर रहा है।*
*साथ ही डीआईओएस और जिला प्रशासन से स्कूल प्रबंधन की भी जांच कराए जाने की मांग की जा रही है, ताकि आरोपों की सच्चाई सामने आ सके और यदि आरोप जांच में सही पाए जाते हैं तो नियमानुसार कड़ी कार्रवाई हो।*
*बड़ा सवाल—*
*मुकदमा दर्ज हुए 22 दिन… पुलिस की दबिश जारी… फिर भी आरोपी बाहर क्यों?*
*क्या पुलिस आरोपी तक नहीं पहुंच पा रही या गिरफ्तारी को लेकर कोई और वजह है?जवाब पुलिस प्रशासन को देना होगा।*
की तरफ से ध्यान रहे—आरोपों की पुष्टि जांच और न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही होगी देखना होगा आरोपी की गिरफ्तारी कब तक हो पाती है या किसी और तरीके से सहारा लेकर आरोपी और ही किसी इंतजाम में लगा पड़ा है।*
















