WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

शिक्षक दिवस डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को नमन,BMF News

*शिक्षक दिवस डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को नमन*

 

*करहल/मैनपुरी।* हर साल 5 सितंबर को पूरा देश शिक्षक दिवस के रूप में मनाता है। यह दिन भारत के पूर्व राष्ट्रपति, महान दार्शनिक और शिक्षाविद डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।

 

डॉ. राधाकृष्णन का जन्म 5 सितंबर 1888 को तमिलनाडु में हुआ था। वे एक आदर्श शिक्षक थे और उनका मानना था कि “शिक्षक वो नहीं जो छात्र के दिमाग में तथ्य ठूंसे, बल्कि वो है जो उसे कल के लिए तैयार करे।”

 

1962 में जब वे राष्ट्रपति बने, तो उनके छात्रों ने उनका जन्मदिन मनाने की इच्छा जताई। तब उन्होंने कहा – “मेरा जन्मदिन मनाने के बजाय इस दिन को शिक्षकों के सम्मान के दिन के रूप में मनाओ।” तभी से यह परंपरा शुरू हुई।

 

आज करहल क्षेत्र के सभी स्कूल-कॉलेजों में शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है।

 

*गुरु ब्रह्मा गुरु विष्णु, गुरु देवो महेश्वरः।*

 

*सभी गुरुजनों को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!* 🕉️

Leave a Comment