*लखनऊ से महत्वपूर्ण 4 सितंबर 2026 ख़बर*
*योगी सरकार के रडार पर राजस्व विभाग*
*4 तहसीलदार समेत 5 अफसरों पर निलंबन की बड़ी कार्रवाई*

राजस्व परिषद की आयुक्त एवं सचिव *IAS* कंचन वर्मा *के अनुसार,* मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद प्रदेश के सभी राजस्व न्यायालयों में उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता, 2006 की *धारा-34* के तहत दाखिल *वादों की गहन समीक्षा की गई।*
कार्रवाई की चपेट में आने वाले *अधिकारियों में* *तहसीलदार* पवन कुमार सिंह, जो प्रतापगढ़ की पट्टी तहसील में तत्कालीन प्रभारी तहसीलदार रहे और वर्तमान में *प्रयागराज* में तहसीलदार हैं, शामिल हैं. इसके अलावा *तहसीलदार* अतुल हर्ष, तहसील बलिया, *तहसीलदार* हरेराम यादव, जो धनघटा में तत्कालीन नायब तहसीलदार रहे और वर्तमान में गोंडा में तहसीलदार हैं, तथा *तहसीलदार* आनंद ओझा, तहसील खलीलाबाद, संतकबीरनगर को भी निलंबित किया गया है. वहीं *नायब तहसीलदार* विवेक कुमार सिंह, तहसील सरोजनीनगर, लखनऊ पर भी निलंबन की कार्रवाई हुई है।














