WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

शाहगंज स्थित सोमनाथ धाम में श्रद्धालुओं ने पूरे विधि-विधान के साथ गणपति बप्पा की स्थापना की

रिपोर्ट: निशाकान्त शर्मा

  • उत्सव के पहले ही दिन बप्पा के दर्शन और पूजन के लिए सोमनाथ धाम में शहर भर से भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा*

आगरा। ताजनगरी आगरा में श्री गणेश उत्सव की धूम है। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर शाहगंज स्थित सोमनाथ धाम में श्रद्धालुओं ने पूरे विधि-विधान के साथ गणपति बप्पा की स्थापना की। उत्सव के पहले ही दिन बप्पा के दर्शन और पूजन के लिए सोमनाथ धाम में शहर भर से भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। देशभर में गणेश उत्सव का आगाज हो चुका है। शाहगंज के सोमनाथ धाम में मठाधीश पीर डॉ. शंकरनाथ योगी के पावन सानिध्य में यह पर्व बड़ी ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। प्रथम दिन बप्पा की प्रतिमा स्थापित कर विशेष आरती उतारी गई, जिसमें शामिल होकर भक्तों ने धर्मलाभ कमाया
​सोमनाथ धाम के धर्मगुरु डॉ. जहाजनाथ योगी ने बताया कि दस दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में प्रतिदिन सुबह-शाम विघ्नहर्ता की महाआरती होगी और उन्हें मोदक व लड्डूओं का भोग लगाया जाएगा।दस दिवसीय गणेश उत्सव के अंतिम दिन सोमनाथ धाम से इको-फ्रेंडली मिट्टी के बप्पा की प्रतिमाओं को गाजे-बाजे के साथ कैलाश घाट ले जाया जाएगा, जहाँ पूर्ण विधि-विधान से विसर्जन होगा
​गणपति बप्पा की भक्ति में सराबोर हुई

Shakeer Akhtar
Author: Shakeer Akhtar

Leave a Comment