रिपोर्ट: निशाकान्त शर्मा
आगरा.खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश फुटबाल संघ के संयुक्त तत्वावधान में प्रदेशीय सबजूनियर बालक फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन दिनॉंक 07 से 14 सितम्बर, 2026 एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम, आगरा पर किया जा रहा हैं। इस प्रतियोगिता में 18 मण्डल, स्पोर्ट्स कालेज, लखनऊ एवं सैंफई सहित कुल 20 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।
यह प्रतियोगिता लीग कम नाकआउट के आधार पर खेली जा रही हैं। आज दिनॉंक 14 सितम्बर, 2026 को प्रतियोगिता के फायनल मैच स्पोर्ट्स कालेज, लखनऊ तथा आजमगढ़ के मध्य खेला गया। संघर्षपूर्ण खेले गये इस मैच के शुरूआत से ही आजमगढ़ की टीम ने पकड़ बनाते हुएं पहले हाफ में अंकुश के 03वें मिनट में किये गये शानदार गोल की बदौलत बढ़त बनाई। प्रथम हाफ तक आजमगढ़ की टीम1-0 से आगे रहीं। हाफ टाइम के बाद शुरू हुएं मैच के 59वें मिनट में स्पोर्ट्स कालेज के अमन कुमार ने गोल कर टीम को बराबरी पर लाया, परन्तु आजमगढ़ के अंकुष ने पुनः 70वें मिनट में एक गोल और कर दिया, जो मैच समाप्ति तक बरकरार रहा, इस प्रकार आजमगढ़ मण्डल ने यह मुकाबला 2-1 से जीत कर विजेता होने का गौरव हासिल किया।
इस प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी की ट्राफी स्पोर्ट्स कालेज,लखनऊ के श्री कुश यादव, सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर की ट्राफी आजमगढ़ के निकेश यादव तथा सर्वश्रेष्ठ युवा खिलाड़ी आगरा के युवराज सिंह को प्रदान की गई।
विजेता एवं उपविजेता टीम के खिलाड़ियों, निर्णायकों, चयनकर्ताओं एवं सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी,गोलकीपर तथा युवा खिलाड़ी की ट्राफी एवं पुरस्कार मुख्य अतिथि प्रो0 एस.पी.एस. बघेल, मा0 राज्यमंत्री जी, भारत सरकार के कर कमलों द्वारा वितरित किये गये। इससे पूर्व मुख्य अतिथि का बुके प्रदान कर स्वागत श्री संजय शर्मा, क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी एवं श्री बिल्लू चौहान,अध्यक्ष आगरा फुटबाल संघ द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन में खिलाड़ियों को आषीर्वाद देते हुएं आव्हान किया कि वर्ष 2036 में भारत में प्रस्तावित ओलम्पिक खेलों में पदकों की संख्या बढ़ाये जाने हेतु 2026 से 2036 तक की खेलों की कार्ययोजना बनाया जाना आवष्यक हैं। साथ ही खिलाड़ियों को आगरा के अन्य अर्न्तराष्ट्रीय खिलाड़ी यथा सुश्री दीप्ति शर्मा, ध्रुव जुरैल, दीपक चाहर से प्रेरणा लेकर अपने खेल क्षेत्र में नाम रौषन करने हेतु प्रेरित किया गया,तथा सरकारी सेवाओं में खेल क्षेत्र से मिलने वाली सुविधाओं तथा नौकरी के सम्बंध में जानकारी दी गई।
इस अवसर पर श्री गौरव शर्मा, पार्षद, श्री एम.एस.बेग, श्री अनीस अहमद, श्री ललित पंत, श्री राममिलन-क्रीड़ाधिकारी,गाजियाबाद, श्री अरविन्द यादव,क्रीड़ाधिकारी-एटा, श्री नूर हसन, क्रीड़ाधिकारी- बुलन्दषहर, श्री शमीम अहमद, उप क्रीड़ाधिकारी, श्री हरफूल सिंह-उप क्रीड़ाधिकारी सहित स्टेडियम के समस्त प्रषिक्षक एवं काफी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित थें।
इस प्रतियोगिता को कुषलता पूर्वक सम्पन्न कराने हेतु उत्तर प्रदेष फुटबाल संघ द्वारा श्री अजीत सिंह, कानपुर पर्यवेक्षक नामित करते हुए भेजे गये निर्णायकों के पैनल में श्री नवनीत गौतम, श्री बाबर खान, श्री मनोज तिवारी, श्री हाजी मुनव्वर अली, श्री अयूब खान, श्री राशिद अहमद, श्री कौश ल किषोर, श्री देबूजीत सिंह यादव, श्री महेष चन्द्रा, श्री एम.डी.खान, श्री अजय कुमार एवं श्री सौरभ कुमार उपस्थित हुएं हैं।
कार्यक्रम का संचालन श्री हरदीप सिंह द्वारा किया गया। प्रतियागिता का सफलतापूर्वक आयोजन श्री बिल्लू चौहान, अध्यक्ष आगरा मण्डल फुटबाल संघ की देख-रेख में सम्पन्न हुआ।















