विहिप के पूर्व विभागाध्यक्ष की प्रथम पुण्य तिथि पर काव्य गोष्ठी/वृद्धाश्रम में भोजन का आयोजन
मेरे संरक्षक थे गुरुजी=देवेन्द्र लोधी
एटा,
विहिप के पूर्व विभागाध्यक्ष/प्रधानाचार्य पंडित रामऔतार मिश्र की प्रथम पुण्य तिथि के अवसर पर उनके परिजनों रिश्तेदारों शुभचिंतकों ने पुत्र अभिनव मिश्रा जिला उपाध्यक्ष विहिप एटा के नेतृत्व में और मुन्नी देवी मिश्रा व भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ दिनेश वशिष्ठ, चेयरमैन प्रतिनिधि पंकज गुप्ता एडवोकेट के संरक्षण में कासगंज रोड स्थित वृद्धाश्रम में सम्मानित वृद्धों को भोजन कराकर गिफ्ट भेट कर काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संयोजक मुन्नीदेवी मिश्रा पत्नी स्वर्गीय रामऔतार मिश्र रही और सहयोगी देवेन्द्र कुमार लोधी एडवोकेट रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेमीराम मिश्र ने की और संचालन कवि महेश मंजुल ने किया।
कवि गोष्ठी का शुभारंभ सरस्वती मां के चित्र पर चिराग जलाकर सरस्वती मां की वंदना कर कवि सुधीर पालीवाल ने शुभारंभ किया। और अभिनव मिश्रा ने सभी मञ्चासीनो एवं सभी कवियों को साल उड़ाकर उनका सम्मान किया।
कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय,राष्ट्रीय कवियों ने कविता पाठ किया। और कविता के माध्यम से पंडित रामऔतार मिश्र के शिक्षण संस्थान की स्थापना से लेकर संघ परिवार में अपने जीवन के 50 वर्षों का त्याग, स्पष्ट और स्वतंत वक्ता, बोल्ड आवाज, वाक्यपटुता के धनी रहे हैं। पंडित रामऔतार मिश्र जाति पातीं छुआछूत से काफी ऊपर उठकर पीड़ितों की प्रशासनिक अधिकारीयो के संयोग से मदद करते थे। उन्होंने अपने प्रिय शिष्य देवेन्द्र कुमार लोधी एडवोकेट पर अपना हमेशा आशीर्वाद बनाए रखें, और देवेन्द्र कुमार लोधी ने उनके नेतृत्व में संघ परिवार में राजकुमार भरत के सहयोग से नगर मंत्री विहिप से लड़कर, जिला उपाध्यक्ष विहिप, जिला संयोजक/विभाग संयोजक बजरंग दल, तक यात्रा कराने में मदद की। कवि सुदीप पालीवाल ने मिश्रा जी को ये पंक्तियां समर्पित की कि”अपनी यादों में तुम्हे शामिल सुबह शाम किया करते हैं”तुम्हारे जैसा कोई विरला ही जमाने में हमारे पथ प्रदर्शक, हम तुम्हे प्रणाम करते हैं ”
कार्यक्रम में उपस्थित पंडित रामऔतार मिश्र की धर्म पत्नी मुन्नीदेवी मिश्रा, डॉ राकेश मधुकर, प्रेमीराम मिश्र, दिनेश प्रताप सिंह चौहान, अमित दुबे, अमित पांडेय, बलराम सरस,कृष्ण मुरारी लाल, अशोक सक्सैना, दिनेश चन्द्र वर्मा प्रधानाचार्य, सुभाष चंद्र सनकी, महेश मंजुल, डॉ दिलीप पालीवाल, अशोक चौहान, अभिनव मिश्रा, देवेन्द्र कुमार लोधी एडवोकेट, सरिता कुमारी एडवोकेट, पूजा मिश्रा, सनी दुबे, विहिप के राजेश चौहान, वृद्धाश्रम की मिथलेश कुमारी, विनीता उपाध्याय, संदीप शर्मा, राजेंद्र मिश्रा, एवं सैकड़ों श्रोतागण उपस्थित रहे।














