WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

आगरा खण्ड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 में मतदान हेतु 23 अक्टूबर को विशेष आकस्मिक अवकाश अनुमन्य, रिपोर्ट निशा कांत शर्मा

*आगरा खण्ड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 में मतदान हेतु 23 अक्टूबर को विशेष आकस्मिक अवकाश अनुमन्य*

Oplus_131072

*पात्र कर्मचारियों को मताधिकार के प्रयोग के लिए मिलेगा विशेष आकस्मिक अवकाश*

 

*एटा, 22 अक्टूबर 2026 (सू0वि0)।* कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के क्रम में अवगत कराया गया है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार आगरा खण्ड स्नातक एवं आगरा खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से होने वाले द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के लिए दिनांक 23 अक्टूबर 2026 को मतदान निर्धारित है।

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी एम. अरुन्मोली ने बताया कि सामान्य प्रशासन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के माध्यम से मतदान दिवस पर मताधिकार का प्रयोग करने हेतु विशेष आकस्मिक अवकाश अनुमन्य किया गया है। इसके अंतर्गत उत्तर प्रदेश राज्य के समस्त विभागों, विभागाध्यक्षों, स्थानीय निकायों एवं अर्द्धशासकीय विभागों के ऐसे कर्मचारी, जो विश्वविद्यालय स्नातक हैं तथा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों से होने वाले विधान परिषद निर्वाचन के बोनाफाइड मतदाता हैं, उन्हें दिनांक 23 अक्टूबर 2026 को मतदान करने के लिए विशेष आकस्मिक अवकाश प्रदान किया जाएगा।

उन्होंने पात्र मतदाताओं से अपील की कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें।

Leave a Comment