WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

विश्व दृष्टि दिवस के अवसर पर मेडिकल कॉलेज एटा में नेत्र जागरूकता एवं स्वास्थ्य शिविर आयोजित, रिपोर्ट अंशुल शर्मा

 

*विश्व दृष्टि दिवस के अवसर पर मेडिकल कॉलेज एटा में नेत्र जागरूकता एवं स्वास्थ्य शिविर आयोजित*

आज 08 अक्टूबर 2026 को विश्व दृष्टि दिवस के अवसर पर वीरांगना अवंतीबाई लोधी ऑटोनोमस स्टेट मेडिकल कॉलेज, एटा के नेत्र रोग विभाग में प्रधानाचार्य डॉ. बलवीर सिंह के मार्गदर्शन एवं गरिमामयी उपस्थिति में नेत्र जागरूकता एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य आमजन में नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा दृष्टि संबंधी समस्याओं की समय रहते पहचान एवं उपचार के लिए प्रेरित करना रहा।

शिविर के दौरान आने वाले मरीजों की नेत्र जांच की गई तथा जांच के उपरांत उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार संबंधी सुझाव प्रदान किए गए। चिकित्सकों द्वारा लोगों को नियमित रूप से नेत्र परीक्षण कराने, दृष्टि में होने वाले किसी भी परिवर्तन को गंभीरता से लेने तथा समय पर विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेने के लिए जागरूक किया गया।

 

नेत्र रोग कैंप में चिकित्सकों ने विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों तथा मधुमेह एवं उच्च रक्तचाप से पीड़ित व्यक्तियों के लिए नियमित नेत्र जांच के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि मधुमेह एवं उच्च रक्तचाप जैसी बीमारियों का आंखों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है, इसलिए ऐसे मरीजों को समय-समय पर नेत्र परीक्षण अवश्य कराना चाहिए।

चिकित्सकों ने कहा कि दृष्टि में धुंधलापन, आंखों में दर्द, लालिमा, अचानक दृष्टि कम होना, प्रकाश की चमक दिखाई देना अथवा अन्य किसी भी प्रकार के असामान्य परिवर्तन को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। समय पर जांच एवं उचित उपचार से अनेक नेत्र रोगों की पहचान, नियंत्रण एवं जटिलताओं की रोकथाम संभव है।

इस अवसर पर लोगों से अपील की गई कि वे अपने नेत्र स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें और किसी भी प्रकार की दृष्टि संबंधी समस्या होने पर स्वयं उपचार करने के बजाय विशेषज्ञ नेत्र चिकित्सक से परामर्श लें।

सम्पूर्ण कैंप विभागाध्यक्ष डॉ. अंजू सिंह,सहायक आचार्य की देखरेख में संपन्न हुआl इस अवसर पर डॉ. अनिल, सीनियर रेजिडेंट डॉ. लोवेश, वरिष्ठ नेत्र विशेषज्ञ,सौरभ त्रिपाठी सहित समस्त सीनियर/ जूनियर, नर्सिंग स्टॉफ उपस्थित रहे ।

Leave a Comment