*आगामी विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत जिलाधिकारी एटा व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ थाना नयागांव क्षेत्र के विभिन्न बूथों का किया गया भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा।*
एटा –आगामी विधानसभा चुनावों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं भयमुक्त वातावरण में सम्पन्न कराने के दृष्टिगत जिलाधिकारी एम. अरुन्मोली, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ0 ईलामारन जि. द्वारा एसडीएम अलीगंज डॉ0 शशि शेखर, क्षेत्राधिकारी अलीगंज श्री राजेश कुमार सिंह तथा अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों तथा कर्मचारियों के साथ थाना नयागांव क्षेत्र के विभिन्न मतदान केन्द्रों / बूथों का भ्रमण कर निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी कैमरे, संचार व्यवस्था, बैरिकेडिंग, प्रवेश एवं निकास द्वार, पेयजल, शौचालय, रैंप, विद्युत व्यवस्था एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया गया। संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील बूथों की विशेष रूप से समीक्षा की गई तथा वहां अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था, गश्त बढ़ाने एवं अराजक तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखने हेतु संबंधित थाना प्रभारी व अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। अधिकारियों द्वारा बूथों पर तैनात पुलिसकर्मियों एवं मतदान कर्मियों से वार्ता कर चुनाव के दौरान सतर्कता, अनुशासन एवं निष्पक्षता बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही स्थानीय नागरिकों से संवाद कर उन्हें भयमुक्त होकर अधिक से अधिक मतदान करने हेतु प्रेरित किया गया।
*जनपद में चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु पुलिस व प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं प्रतिबद्ध है।*















