वरिष्ठ पत्रकार कमल कुमार मिश्रा की खास रिपोर्ट।
थाना प्रभारी वी ई पी ड्यूटी पर नवरात्रि के दृष्टिगत सरायममरेज पुलिस ने संभाला मोर्चा _ पोलिस टीम ने बाजार और दुर्गा पंडालों में किया फ्लैग मार्च ।
प्रयागराज ।
शारदीय नवरात्रि के के पावन पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए सराय ममरेज पोलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गई है। पुलीस कमिशनरेट प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर पीयूष मोर्डिया के सख्त निर्देश और पोलिस कानून व्यवस्था सुचारू रूप से बनाए रखने के लिए एसीपी हंडिया शेष धर पाण्डेय सर्वेक्षण में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सराय ममरेज पुलिस ने रविवार शाम को पूरे कस्बे में सघन पैदल गश्त किया थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह वाइप ड्यूटी में कस्बे के चप्पे चप्पे पर पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
कहा कहा हुई है गश्त:
शाम होते ही पुलिस टीम ने सबसे पहले सराय ममरेज मुख्य बाजार बेला बाबूपुर साथर कटहरा बाजार, और विभिन्न स्थानों पर बने दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण किया _1 बाजार में सुरक्षा का एहसास थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम ने पैदल चलते हुए दुकानदारों और आम लोगों से बात की और साथ में लोगों को आश्वत किया कि नवरात्रि के दरमियान पुलिस 24 घंटे मुस्तैद रहेगी। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखने पर तुरन्त 112 या थाने पर सूचना देने की अपील की गई है। 2 महिला पोलिस का पावर शो _ सबसे खास बात रही इस गश्त में महिला पुलिस कर्मी भी रही उन्होंने महिला श्रद्धालु और बाजार में खरीददारी करने आई महिलाएं से सीधा संवाद किया दुर्गा पंडालों में आने वाली महिलाओं की सुरक्षा को लेकर विशेष निर्देश दिए कहा गया की छेड़ छाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पे बख्शा नहीं जाएगा। सादे कपड़ो में भी महिला पुलिस पंडालों के आस पास तैनात रहेंगी।3 पूजा समितियों को सख्त निर्देश – पोलिस टीम ने दुर्गा पूजा समितियों के आयोजकों को स्पष्ट निर्देश दिए की हर पंडाल में सीसीटीवी कैमरा और पर्याप्त रौशनी अनिवार्य है। भीड़ नियंत्रण के लिए वालीनेटियर तैनात रखे गए और फायर सेफ्टी के पूरे इंतजाम रखे गए 4_ लाउडस्पीकर की आवाज मानक के अनुसार रखें किसी भी अराजक तत्व को पंडाल में घुसने ना दे। अराजक तत्व पर पैनी नजर हमेश बनी रहे। पुलिस ने साफ कर दिया है कि नवरात्रि के दौरान शराब पीकर हुड़दंग करने वालों और सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों और माहौल बिगाड़ने वाले अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रहेगी। पुलिस का यह पैदल गश्त नवरात्रि के पूरे 10 दिनों तक रोज शाम को जारी रहेगा। सराय ममरेज पुलिस कि इस सक्रियता और विशेषकर महिला पोलिस की अगुवाई वाली गश्त कस्बे के व्यापारियों और श्रद्धालुओं मे सुरक्षा को लेकर जबर्दस्त भरोसा और उत्साह बढ़ा रहा है।
थाना प्रभारी अरुण सिंह ने बताया की बाबूपुर साथर में नवनिर्मित दुर्गापूजा अस्थाई पंडाल में इन्द्र देव मिश्रा द्वारा निर्मित पंडाल में पुलिस टीम का विशेष सक्रियता रहेगा।














