WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

अनपरा परियोजना ने क्रिकेट एवं कुश्ती में रजत पदक जीता

रिपोर्ट: सत्यदेव पांडे ( ब्यूरो चीफ- सोनभद्र)

मेरठ में प्रदेश स्तरीय 52वीं उत्तर प्रदेश पावर सेक्टर अन्तर परियोजना/डिस्काम की क्रिकेट एवं कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित किया गया, जिसमें अनपरा परियोजना के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन करते हुए क्रिकेट तथा कुश्ती में रजत पदक जीतकर अनपरा परियोजना एवं क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।
इस उपलब्धि पर अनपरा परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक इं अजय कटियार , महाप्रबंधक प्रशासन इं. एस. एन. मिश्रा, इं . चन्द्रमा प्रसाद अधीक्षण अभियंता मुख्यालय, वैयक्तिक सहायक अधिष्ठान इं. रमेश कुमार, इं . शैलेश यादव, इं. प्रवीण कश्यप, एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ क्रीड़ा सचिव इं अनिल कुमार एवं क्रीड़ा समन्वयक इं धर्मेन्द्र कुमार ने सभी विजेता खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों तथा संबंधित टीम के सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की यह सफलता परियोजना के अन्य कर्मचारियों एवं युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करेगी।
टीम के खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में अनुशासन, टीम भावना और उत्कृष्ट खेल कौशल का परिचय दिया। खिलाड़ियों ने कड़े मुकाबलों में उत्कृष्ट खेल भावना और दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन किया।
क्रिकेट में सौरभ चंद्र यादव की कप्तानी और गेंदबाजी, दिनेश पनिका (सोनू) और श्रीकांत का आलराउंडर प्रदर्शन, उमेश और अंजनी की धैर्य, संयम और जीतने के जज्बे वाली पारी के साथ उच्चस्तरीय गेंदबाजी एवं क्षेत्ररक्षण के साथ सभी खिलाड़ीयों की एकता और सामंजस्य से यह सफलता हासिल किया है। पूर्व कप्तान भारतीय दिव्यांग टीम लव वर्मा मेरठ उपस्थित होकर खिलाड़ियों को प्रशिक्षण एवं का उत्साह वर्धन किया। टीम के प्रबंधक ललित कुमार ने खिलाड़ियों का बखूबी साथ दिया।
वहीँ कुश्ती प्रतियोगिता में पंकज सिंह (86 Kg) स्वर्णपदक, ऋषिकेश (97 Kg) संदीप रमन (74 Kg) आनन्द कुमार (57 kg) ने रजत पदक, पवन विश्वकर्मा (79 Kg) , हिमांशु शुक्ला (70 Kg) , राजकुमार (61 Kg) ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
अनपरा परियोजना परिवार ने दोनों टीमों एवं खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगामी प्रतियोगिताओं में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद जताई

Shakeer Akhtar
Author: Shakeer Akhtar

Leave a Comment