*जनपद एटा*अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय द्वारा अधीनस्थों के साथ रामलीला स्थल व मेला परिसर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।*
⏩*कंट्रोल रूम में लगे कैमरों की कार्यशीलता को चेक कर ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को 24 घंटे सतर्क निगरानी रखने एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को देने हेतु निर्देशित किया गया।*
आज दिनांक 16.10.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय, द्वारा आगामी दशहरा पर्व के दृष्टिगत जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु क्षेत्राधिकारी सदर श्री संकल्पदीप कुशवाहा तथा प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नगर श्री धर्मेंद्र पंवार के साथ रामलीला स्थल तथा मेला परिसर का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान मेले में भीड़ नियंत्रण, बैरिकेडिंग, पार्किंग व्यवस्था, अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता तथा आने-जाने के मार्गों का गहनता से निरीक्षण किया गया। तत्पश्चात मेला परिसर में स्थापित सीसीटीवी कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया गया। कंट्रोल रूम में लगे कैमरों की कार्यशीलता को चेक किया गया तथा ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को 24 घंटे सतर्क निगरानी रखने एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को देने हेतु निर्देशित किया गया।
इसके उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय द्वारा रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों के साथ वार्ता की गई। वार्ता के दौरान कमेटी से सुरक्षा से संबंधित सुझाव लिए गए तथा उन्हें शासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करने, अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु अवगत कराया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय द्वारा सभी अधीनस्थों को निर्देशित किया गया कि मेला परिसर में महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए, सादे वस्त्रों में पुलिस बल की तैनाती की जाए तथा असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जाए।















