लखीमपुर खीरी से पप्पू सिंह की खास रिपोर्ट
- क्षेत्र की समस्याओं पर हुई चर्चा, नशा रोकथाम अभियान में पत्रकारों की भूमिका को बताया अहम
लखीमपुर खीरी | तिकुनिया, लखीमपुर खीरी। नवागत क्षेत्राधिकारी निघासन शमशेर बहादुर सिंह तिकुनिया प्रेस क्लब इंडो-नेपाल बॉर्डर के पत्रकारों से रूबरू हुए। इस दौरान क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं, युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति और नशा रोकथाम अभियान को प्रभावी बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में पत्रकारों ने क्षेत्र की जनसमस्याओं से सीओ को अवगत कराया। साथ ही युवाओं को नशे से दूर रखने, आमजन में जागरूकता बढ़ाने और नशे जैसी सामाजिक बुराई पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस एवं पत्रकारों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया गया।
सीओ निघासन शमशेर बहादुर सिंह ने कहा कि पत्रकार समाज की समस्याओं को उजागर करने और जनजागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। नशा रोकथाम जैसे सामाजिक अभियानों को सफल बनाने के लिए पुलिस, पत्रकारों और आमजन का सहयोग बेहद जरूरी है। सामूहिक प्रयासों से युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जा सकता है।
बैठक के दौरान क्षेत्र की समस्याओं पर संवाद के साथ नशा रोकथाम अभियान को जनसहयोग से प्रभावी बनाने पर भी विचार-विमर्श हुआ।
इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष रूप नारायण मिश्रा, उपाध्यक्ष योगेश श्रीवास्तव, लवकुश कुमार, सुरेंद्र सिंघल उर्फ चट्टान, सतीश कुमार, अवधेश पांडे, संदीप कुमार, राकेश यदुवंशी, पप्पू सिंह, सुग्रीव कुमार, नवीन कुमार सहित अन्य पत्रकार मौजूद रहे।















