WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

रथयात्रा से नहीं छिपेंगे सपा के पुराने कारनामे,डोर-टू-डोर जाकर माफी मांगें अखिलेश यादव:पंकज चौधरी

*रथयात्रा से नहीं छिपेंगे सपा के पुराने कारनामे,डोर-टू-डोर जाकर माफी मांगें अखिलेश यादव:पंकज चौधरी*

 

लखनऊ।उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने गोरखपुर में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के रोड शो को लेकर तीखा हमला बोला। चौधरी ने कहा कि अखिलेश यादव डोर-टू-डोर जाकर माफी भी मांग लें,तब भी जनता सपा सरकार के पुराने कारनामों को माफ नहीं करेगी। रथयात्रा निकालने,नारे लगाने और रोड शो करने से सपा अपने शासनकाल के कारनामों से जनता का ध्यान नहीं भटका सकती।चौधरी ने कहा कि अखिलेश यादव को राजनीतिक दिखावे के बजाय अपने शासनकाल में हुई घटनाओं और जनता के साथ किए गए अन्याय के लिए जवाब देना चाहिए।

 

पंकज चौधरी ने कहा कि सपा शासनकाल में अपराधियों और गुंडों के डर से माताओं-बहनों को अपने ही घरों में कैद रहने के लिए मजबूर होना पड़ा था।महिलाओं ने भय के माहौल में अपने सपनों और आकांक्षाओं को दबाया था।प्रदेश की जनता उस दौर को भूली नहीं है। चौधरी ने कहा कि गाजियाबाद से गोरखपुर तक कितनी भी शोबाजी कर ली जाए, कितने भी नारे लगा लिए जाएं और वैनिटी वैन पर सवार होकर कितने भी चक्कर लगा लिए जाएं,इससे सपा के प्रति जनता का नजरिया नहीं बदलने वाला। राजनीतिक यात्राओं और आयोजनों से शासनकाल की जवाबदेही खत्म नहीं हो जाती।

 

पंकज चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सपा के अहंकार, परिवारवाद,तुष्टिकरण,भ्रष्टाचार और नाकामियों का पूरा हिसाब जानता है।जातिवादी राजनीति को बढ़ावा देना, अपराधियों को संरक्षण देने की परंपरा और विकास के नाम पर खोखले दावे करना सपा की राजनीति के वे पहलू हैं,जिन्हें प्रदेश की जनता आज भी याद रखती है। चौधरी ने कहा कि राजनीतिक यात्राएं निकालने से सपा अपने पुराने शासनकाल के सवालों से बच नहीं सकती। जनता को नारों और मंचों से ज्यादा सुरक्षा,सम्मान और विकास से जुड़े सवालों के जवाब चाहिए।अखिलेश यादव को यह समझना होगा कि केवल राजनीतिक आयोजन करने से पुराना रिकॉर्ड नहीं बदल जाता।

 

बता दें कि सपा मुखिया अखिलेश यादव बुधवार को सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर पहुंचे।अखिलेश ने गोरखपुर हवाई अड्डे से चौरी-चौरा के देवकही गांव तक लगभग 20 किलोमीटर लंबा पीडीए रथ से रोड शो किया।अखिलेश के रोड शो में भारी भीड़ उमड़ी।अखिलेश के इस रोड शो को रास्ते में सपा कार्यकर्ता और समर्थक कई जगहों पर स्वागत किया।

Leave a Comment